फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: बीमार होते हुए भी इन सेलेब्स ने जारी रखी फिल्मों की शूटिंग, दर्शकों को दीं एक से बढ़कर एक हिट मूवीज

Tue, 20 Jun 2023 08:57 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 20 Jun 2023 08:57 AM IST
विज्ञापन
Bollywood celebs did shooting when they not well sridevi Vidya Balan Raveena Tandon Aamir Khan aishwarya rai
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला

मनोरंजन की चकाचौंध दुनिया में अभिनेता और अभिनेत्रियों को अपनी दमदार अदाकारी के दम पर इंडस्ट्री में जगह बनानी होती है और दर्शकों के लिए मजेदार कंटेंट पेश करना होता है। अपने काम के लिए कलाकार जी-जान लगाकर मेहनत करते हैं। कोई भी फिल्म कई चरणों से गुजरते हुए पूरी होती है और सिनेमाघरों में उतरती हैं। फिल्मों को पूरा करने के लिए कलाकारों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। कई कलाकार तो ऐसे हैं, जिन्होंने बीमार होते हुए भी फिल्मों की शूटिंग की है। चलिए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में जिन्होंने अपनी सेहत से पहले अपने काम को तवज्जो दी।

Bollywood celebs did shooting when they not well sridevi Vidya Balan Raveena Tandon Aamir Khan aishwarya rai
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या राय
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन। ऐश्वर्या अपने काम के प्रति बहुत अधिक समर्पित रहती हैं। वह कई बार बीमार होने के बावजूद काम करती रही हैं। साल 2015 में भी ऐश्वर्या जब अपनी कमबैक फिल्म जज्बा के लिए काम कर रही थीं तो उन्हें वायरल बुखार आ गया था, लेकिन उन्होंने शूटिंग को जारी रखी। वह नहीं चाहती थीं कि उनकी बीमारी की वजह से फिल्म को नुकसान हो।

Bollywood celebs did shooting when they not well sridevi Vidya Balan Raveena Tandon Aamir Khan aishwarya rai
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आमिर खान
इस लिस्ट में अगला नाम आता है आमिर खान का। आमिर खान बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाते हैं। वह हर काम बहुत ही बारीकी से और अच्छी तरह करते हैं। आमिर ने भी बीमार होते हुए फिल्म की शूटिंग की है। दरअसल, फिल्म 'गुलाम' की शूटिंग के दौरान आमिर खान काफी बीमार हो गए थे। उस समय आमिर को तेज बुखार आ गया था, लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी शूटिंग जारी रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood celebs did shooting when they not well sridevi Vidya Balan Raveena Tandon Aamir Khan aishwarya rai
रवीना टंडन - फोटो : social media

रवीना टंडन
इस लिस्ट में रवीना टंडन का भी नाम शामिल है। रवीना ने बीमार होते हुए भी साल 1994 में आई फिल्म 'मोहरा' की शूटिंग की थी। दरअसल, फिल्म के गाने 'टिप टिप बरसा पानी' की शूटिंग के दौरान बार बार पानी में भीगने के कारण वह बीमार पड़ गई थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें 103 डिग्री बुखार आ गया था, लेकिन उन्होंने गाने की शूटिंग पूरी की।

विज्ञापन
Bollywood celebs did shooting when they not well sridevi Vidya Balan Raveena Tandon Aamir Khan aishwarya rai
विद्या बालन - फोटो : social media

विद्या बालन
बीमार होते हुए भी शूटिंग करने वाले कलाकारों की लिस्ट में विद्या बालन का भी नाम शामिल है। विद्या बालन अपने काम के प्रति बहुत समर्पित हैं। वह फिल्मों को अपने बच्चों की तरह मानती हैं। फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' के गाने ’ऊ ला ला’ की शूटिंग के दौरान, एक विशेष सीक्वेंस था, जहां उन्हें पानी के साथ एक फव्वारे के पास शूटिंग करनी थी, लेकिन जिस दिन यह सीक्वेंस शूट किया जाना था, उस दिन विद्या को बहुत तेज बुखार था। बीमार होने के बावजूद वह सेट पर आईं और शूटिंग पूरी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed