बॉलीवुड में हर धर्म के त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। दिवाली, होली, ईद हर फेस्टिव सीजन में मायानगरी में रौनक देखने को मिलती है। कई सेलेब्स हैं जो कि इस त्योहार पर अपने दोस्तों के लिए दिवाली पार्टी रखते हैं। साल 2020 और 2021 में कोरोना ने लोगों की जिंदगी अस्त-व्यस्त कर दी थी। इस वजह से सारे त्योहार फीके थे। कहीं कोई जश्न नहीं मन रहा था। लेकिन इस साल ऐसा नहीं है। इस बार बी-टाउन की गलियों में दिवाली पार्टी शुरु हो गई है। पहले आयुष्मान खुराना फिर कृति सेनन, रमेश तौरानी, मनीष मल्होत्रा और तापसी पन्नू ने दिवाली पार्टी का आयोजन किया है। इस दौरान फिल्म जगत से जुड़े इनके तमाम दोस्तों ने शिरकत की। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड के उन सेलेब्स के बारे में जिनकी दिवाली पार्टी के खूब चर्चे होते है-
Diwali 2022: सिनेमा जगत में मशहूर है इन सितारों की दिवाली पार्टी, करोड़ों रुपये खर्च कर मनाते हैं जश्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान
किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान का नाम इस लिस्ट में एक नंबर पर है। शाहरुख अपने दोस्तों और घरवालों के लिए शानदार दिवाली पार्टी रखते हैं। हालांकि इस बार उनके घर में दिवाली की वो रौनक नहीं है, जो हर बार रहती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान इस बार दिवाली पार्टी का आयोजन नहीं कर रहे हैं। शाहरुख ने कोरोना के चलते ये फैसला लिया है।
इसे भी पढ़ें- Sanaa: तेलिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंची राधिका मदान की 'सना', जानिए किस दिन होगा वर्ल्ड प्रीमियर
अमिताभ बच्चन
बात जब दिवाली पार्टी की हो और बच्चन परिवार का नाम न आए ऐसा कैसे हो सकता है। अमिताभ बच्चन भी अपने परिवार और दोस्तों के लिए ग्रैंड दिवाली पार्टी का आयोजन करते हैं, लेकिन बिग बी इस बार किसी तरह की पार्टी नहीं करेंगे। दरअसल उन्होंने भी कोरोना के मद्देनजर ये फैसला लिया है।
अनिल कपूर
अभिनेता अनिल कपूर एक शानदार दिवाली होस्ट हैं। वह हर दिवाली के मौके पर एक शानदार पार्टी का आयोजन करते हैं। हर साल उनकी पार्टी में कई नामी सेलेब्स शिरकत करते हैं। इस साल तो उनके घर में काफी खुशी का माहौल है, क्योंकि अभिनेता नाना बन चुके हैं। उनकी बेटी सोनम कपूर ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है।
रमेश तौरानी
फिल्ममेकर रमेश तौरानी हर साल अपने घर पर दिवाली पार्टी रखते हैं और इसमें तमाम बी टाउन सेलेब्स को बुलाते हैं। इस बार भी रमेश तौरानी ने शानदार दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में विक्की कौशल, कटरीना कैफ, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, कार्तिक आर्यन, कृति सेनन आदि तमाम सितारों ने शिरकत की।