फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kirti Kulhari: ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ फेम कीर्ति कुल्हारी ने बनाई ओटीटी से दूरी, बोलीं- अब फिल्मों पर है ध्यान

Fri, 21 Oct 2022 05:15 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 21 Oct 2022 05:15 PM IST
विज्ञापन
Four More Shots Please fame kirti Kulhari take a little break from ott, focusing on films
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : सोशल मीडिया

'फोर मोर शॉट्स प्लीज' का तीसरा सीजन हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। वहीं, अब शो का हिस्सा रहीं अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने ओटीटी से दूरी बना ली है। अभिनेत्री का कहना है कि उन्होंने ओटीटी से ब्रेक लेने और फीचर फिल्मों पर अपना ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है। अभिनेत्री का कहना है कि उन्होंने अपनी रचनात्मक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए ही ओटीटी को चुना था।

Four More Shots Please fame kirti Kulhari take a little break from ott, focusing on films
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : सोशल मीडिया

पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कृति कुल्हारी ने कहा, 'मुझे कुछ ऐसा करने की जरूरत है जो मुझे वास्तव में प्रेरित करे, मुझे उत्साहित करे, जो वास्तव में मुझे फिल्मों में महसूस नहीं हुआ। ओटीटी मेरे लिए अच्छा साबित हुआ और यह मेरे लिए बहुत कुछ कर रहा था और यहां बोलने के लिए भी बहुत कुछ था। लेकिन इस साल मैंने जानबूझकर फिल्मों पर ध्यान देना शुरू किया है और ओटीटी से थोड़ा ब्रेक लिया है।'

Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल ने बताई वायरल वीडियो की सच्चाई, बोले- हम कलाकार हैं और अपने रोजगार के तहत...

Four More Shots Please fame kirti Kulhari take a little break from ott, focusing on films
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 37 वर्षीय अभिनेत्री कृति ने 2010 में 'खिचड़ी: द मूवी' से डेब्यू किया। इसके बाद वह 'पिंक', 'ब्लैकमेल', 'मिशन मंगल', 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। इस साल की शुरुआत में, उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस किंत्सुकुरॉय फिल्म्स के लॉन्च की घोषणा की। एक निर्माता के रूप में उनकी पहली परियोजना डार्क कॉमेडी ‘नायका’ है, जिसमें वह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

Diwali Box Office: ईद ही नहीं दिवाली पर भी शाहरुख-सलमान मचा चुके धमाल, इन 13 फिल्मों की कमाई कर देंगी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
Four More Shots Please fame kirti Kulhari take a little break from ott, focusing on films
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : सोशल मीडिया

कृति कुल्हारी हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' के तीसरे सीजन में नजर आई हैं। अभिनेत्री का कहना है कि इस शो ने उनके करियर की दिशा बदल दी है। कृति ने कहा, 'इसने वास्तव में मेरे लिए बहुत सारे दरवाजे खोल दिए। इसकी वजह से लोगों को मुझे एक अलग नजरिए से देखने का मौका मिला, जो एक एक्टर के रूप में मेरे लिए अच्छा है।'

Sanaa: तेलिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंची राधिका मदान की 'सना', जानिए किस दिन होगा वर्ल्ड प्रीमियर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed