फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanaa: तेलिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंची राधिका मदान की 'सना', जानिए किस दिन होगा वर्ल्ड प्रीमियर

Fri, 21 Oct 2022 04:36 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 21 Oct 2022 04:36 PM IST
विज्ञापन
Sanaa Radhika Madan flim is set for world premiere at Tallinn Black Nights Film Festival said makers
राधिका मदान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में इरफान खान के साथ काम करने के बाद सुर्खियों आई राधिका मदान अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चाओं में बनी रहती हैं। फिल्म में उनकी बेटी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री को उसके बाद कई फिल्मों में काम करते हुए देखा जा चुका है। वह धीरे-धीरे अपने करियर की गाड़ी को आगे बढ़ा रही हैं और आए दिन किसी न किसी प्रोजेक्ट से जुड़ भी रही हैं। ऐसे में खबर आ रही है कि राधिका मदान अभिनीत फिल्म 'सना' का 26वें तेलिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर होने जा रहा है। इस बात की घोषणा खुद फिल्म के निर्माताओं द्वारा की गई है।   

Sanaa Radhika Madan flim is set for world premiere at Tallinn Black Nights Film Festival said makers
राधिका मदान की फिल्म सना - फोटो : सोशल मीडिया

एक सामाजिक मुद्दे पर बनी इस फिल्म का लेखन और निर्देशन 'लोव' फेम सुधांशु सरिया द्वारा किया गया है। इस फिल्म का निर्माण सुधांशु के अपने बैनर फोर लाइन एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। निर्माताओं ने फिल्म वर्ल्ड प्रीमियर की घोषणा करते हुए कहा, 'सना एकमात्र भारतीय फिल्म है जो इस साल द ग्रैंड प्रिक्स महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही है।
दुखद: 'मर्डर शी रोट' फेम स्टार रॉन मसाक का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Sanaa Radhika Madan flim is set for world premiere at Tallinn Black Nights Film Festival said makers
राधिका मदान - फोटो : instagram

तेलिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल 11 से 27 नवंबर तक एस्टोनिया की राजधानी तेलिन में आयोजित किया जाएगा। आपको बता दें इस फेस्टिवल को उत्तरी यूरोप में सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल्स में से एक माना जाता है। साल 2015 में अपने निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'इंडी रोड रोमांटिक ड्रामा लोव' के बाद सुधांशु लगातार इस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा ले रही हैं। सुधांशु की शॉर्ट फिल्म 'नॉक नॉक नॉक', जो एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर थी उसका भी प्रीमियर साल 2019 में होमकमिंग सेक्शन में तेलिन में ही हुआ था। आपको बता दें निर्देशक ने 20वें तेलिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में जज के रूप में भी काम किया था।
Diwali Box Office: ईद ही नहीं दिवाली पर भी शाहरुख-सलमान मचा चुके धमाल, इन 13 फिल्मों की कमाई कर देंगी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanaa Radhika Madan flim is set for world premiere at Tallinn Black Nights Film Festival said makers
राधिका मदान - फोटो : insta

सना एक जिद्दी और महत्वाकांक्षी महिला के रिलेशशिप की कहानी है। वह महिला अपने एक अनसुलझे ट्रॉमा के कारण अपने अंदर ही एक लड़ाई लड़ रही है। फिल्म में राधिका मदान के अलावा पूजा भट्ट, सोहम शाह, शिखा तलसानिया, निखिल खुराना और नवनीत निशान भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।  
Ram Setu BO Prediction: अक्षय की लड़खड़ाती नैया पार लगा पाएगी 'राम सेतु', ओपनिंग डे पर होगा इतना कलेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed