देशभर में 24 अक्तूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन त्योहार का जश्न अभी से शुरू हो चुका है। बॉलीवुड में भी दिवाली की चमक देखने को मिल रही है। जहां एक तरफ स्टार्स अपनी दिवाली पार्टी की वजह से खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। तो वहीं, बॉक्स ऑफिस पर भी धमाका करने के लिए कई फिल्में रिलीज हो रही हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब दिवाली के मौके पर फिल्में आ रही हैं। हर साल ऐसा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिवाली पर सलमान खान और शाहरुख खान ने कब कब अपने फैंस को तोहफा दिया है। इस बार तो नहीं,... लेकिन बीते कई वर्षों में सलमान खान और शाहरुख खान की कई फिल्में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई हैं।
Diwali Box Office: ईद ही नहीं दिवाली पर भी शाहरुख-सलमान मचा चुके धमाल, इन 13 फिल्मों की कमाई कर देंगी हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की फिल्में
सलमान खान अपने फैंस के लिए ईद पर हर साल फिल्म लाने की कोशिश करते हैं लेकिन कई बार दिवाली के मौके पर भी उनकी फिल्में रिलीज हुई हैं। उनकी पांच फिल्मों ने दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी है, जिसमें कुछ हिट तो कुछ फ्लॉप रही। यहां देखें फिल्मों की लिस्ट।
फिल्म
बजट
कमाई
अंदाज अपना अपना
2.9 करोड़
7.59 करोड़
हम साथ साथ है
10 करोड़
80.58 करोड़
जान ए मन
40 करोड़
45.52 करोड़
मैं और मिस्टर खन्ना
38 करोड़
14 करोड़
प्रेम रतन धन पायो
60–90 करोड़
405 करोड़
शाहरुख खान की फिल्में
दिवाली के मौके पर शाहरुख खान की भी कई फिल्में रिलीज हुई हैं। खास बात यह है कि अभिनेता की हर फिल्म बॉक्स ऑपिस पर सफल रही हैं। आइए आपको लिस्ट दिखाते हैं।
फिल्म
बजट
कमाई
बाजीगर
2 करोड़
13.90 करोड़
दिल वाले दुल्हनिया ले जाएगी
4 करोड़
102.50 करोड़
दिल तो पागल है
9 करोड़
58.61 करोड़
कुछ कुछ होता है
10 करोड़
91.09 करोड़
ओम शांति ओम
30 करोड़
148.20 करोड़
रावन
130 करोड़
206.73 करोड़
जब तक है जान
50 करोड़
235.70 करोड़
हैप्पी न्यू ईयर
150 करोड़
397.00 करोड़
इस साल धमाल मचाएंगी ये फिल्में
इस साल बेशक दिवाली के मौके पर शाहरुख खान या सलमान खान अपनी फिल्मों से धमाल नहीं मचा रहे हैं। लेकिन अजय देवगन और अक्षय कुमार समेत कई अभिनेता इस दिवाली अपनी फिल्में ला रहे हैं। आइए आपको अब उन फिल्मों की लिस्ट दिखाते हैं, जो जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। हालांकि, कुछ फिल्में आज यानी शुक्रवार के दिन रिलीज हो चुकी हैं।
| फिल्म | रिलीज डेट |
| थैंक गॉड | 25 अक्तूबर |
| राम सेतु | 25 अक्तूबर |
| प्रिंस | 21 अक्तूबर |
| मॉन्स्टर | 21 अक्तूबर |
| ब्लैक एडम | 20 अक्तूबर |
| सरदार | 21 अक्टूबर |
| पदवेत्तु | 21 अक्टूबर |
| ओरि देवुदा | 21 अक्तूबर |