फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Farm House: फाइव स्टार होटल से कम नहीं है इन सितारों का फार्म हाउस, आराम से फरमाते हैं फुर्सत के पल

Thu, 07 Dec 2023 11:40 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 07 Dec 2023 11:40 PM IST
सार

बॉलीवुड सितारों के पास बड़े-बड़े बंगले के साथ आलीशान फार्म हाउस भी है। आइए जान लेते हैं कि आपके चेहेते स्टार्स का फार्म हाउस कहां स्थित है।
 

विज्ञापन
Bollywood Celebs Farm House from Priyanka Chopra Salman Khan SRK Aamir Suniel Shetty to Dharmendra
सितारों का फार्म हाउस - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों के मुंबई वाले घर के बाहर रोजाना फैंस का जमावड़ा देखने को मिलता है। अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब नजर आते हैं। वहीं, ये स्टार्स अपने खाली समय में शांति और खुशनुमा लम्हों को बिताने के लिए अपने फार्म हाउस का रुख करते हैं। फार्म हाउस मतलब छुट्टियों का समय, जहां काम की कोई चिंता नहीं, सिर्फ आराम और वो चीजें करना जो ये सेलिब्रिटीज अपने खाली समय में करना चाहते हैं। आपके इन पसंदीदा सितारों के बेहतरीन लोकेशन पर आलीशान फार्म हाउस हैं, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं-

Bollywood Celebs Farm House from Priyanka Chopra Salman Khan SRK Aamir Suniel Shetty to Dharmendra
प्रियंका चोपड़ा का फार्म हाउस - फोटो : सोशल मीडिया

सबसे पहले बात कर लेते हैं ग्लोबल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा की। प्रियंका विदेश में रहने के बावजूद भी बेहद देसी हैं। एक्ट्रेस को अक्सर स्ट्रीट फूड का आनंद उठाते और भारत में आकर अपने पसंदीदा जगहों पर घूमते देखा जाता है। देसी गर्ल ने गोवा में आलीशान फार्म हाउस बनवाया है, और वह जब भी भारत लौटती हैं तो इस जगह पर सुकून के पल बिताती नजर आती हैं। प्रियंका का यह फार्म हाउस वाघा बीच के पास है, जहां वह बहन परिणीति और दोस्तों के साथ पार्टी करती भी देखी जा चुकी हैं।

Bollywood Celebs Farm House from Priyanka Chopra Salman Khan SRK Aamir Suniel Shetty to Dharmendra
सलमान खान फार्म हाउस - फोटो : सोशल मीडिया

अब बात कर लेते हैं उस स्टार कि जिसके फार्म हाउस की चर्चा अक्सर होती रहती है, यह स्टार कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान हैं। दबंग खान का फार्म हाउस पनवेल में स्थित है, जहां वह हर साल अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। इस अवसर पर यहां बॉलीवुड सितारों का भी जमावड़ा देखने को मिलता है। इसे अर्पिता फार्म हाउस कहा जाता है, जो कि सलमान की छोटी बहन का नाम है। लॉकडाउन के समय तो जैकलीन फर्नांडीज भी यहां रही थीं, और उस समय भाईजान की फार्म हाउस से कई तस्वीरें वायरल हुई थीं।

The Archies Review: वेदांग रैना रहे ‘द आर्चीज’ की असली खोज, सुहाना, खुशी और अगस्त्य की खुशनुमा शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebs Farm House from Priyanka Chopra Salman Khan SRK Aamir Suniel Shetty to Dharmendra
आमिर खान का फार्म हाउस - फोटो : सोशल मीडिया

लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का है। आमिर ने पंचगनी में अपना फार्म हाउस बनवाया है। इसी जगह पर एक्टर ने किरण राव से शादी की थी। आमिर का फार्म हाउस दो एकड़ में बसा हुआ है, जो कि पहाड़ों और पेड़ों से घिरा हुआ है।

Suzie Q: 'कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में होगा 'सूजी क्यू' का प्रीमियर, चंदन रॉय सान्याल ने जताई खुशी

विज्ञापन
Bollywood Celebs Farm House from Priyanka Chopra Salman Khan SRK Aamir Suniel Shetty to Dharmendra
सुनील शेट्टी का फार्म हाउस - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील शेट्टी का फार्म हाउस खंडाला में स्थित है। इसी जगह पर उनकी बेटी अथिया शेट्टी अपने प्यार क्रिकेटर केएल राहुल संग शादी के बंधन में बंधीं। यह फार्म हाउस काफी बड़ा है, साथ ही इसका स्विमिंग पूल देखते ही बनता है। समय-समय पर सुनील के फार्म हाउस की तस्वीरें सामने आती रहती हैं, जिसे फैंस देखते ही रह जाते हैं।

Bollywood: इन फिल्मों के डायलॉग भी दर्शकों को खूब भाए, वर्षों बाद भी मीम्स के रूप में हो रहे वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed