बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्में है, जिनकी कहानी ने दर्शकों का दिल जीता है। वहीं इन फिल्मों के डायलॉग भी दर्शकों को खूब पसंद आए हैं। आज भी ये डायलॉग सोशल मीडिया पर मीम्स के रूप में लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं इन फिल्मों के मीम्स के बारे में...
Bollywood: इन फिल्मों के डायलॉग भी दर्शकों को खूब भाए, वर्षों बाद भी मीम्स के रूप में हो रहे वायरल
इन फिल्मों के डायलॉग भी दर्शकों को खूब पसंद आए हैं। आज भी ये डायलॉग सोशल मीडिया पर मीम्स के रूप में लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं इन फिल्मों के मीम्स के बारे में...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर श्रॉफ ने फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म का 'छोटी बच्ची हो क्या' डायलॉग दर्शकों ने काफी पसंद किया था। आज भी ये डायलॉग लोगों की जुबां पर है। ये डायलॉग सोशल मीडिया पर मीम्स बनकर भी काफी वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Dunki Advance Booking: शाहरुख खान की 'डंकी' की विदेशी बाजारों में एडवांस बुकिंग शुरू, वाईआरएफ बना वितरक
आलिया भट्ट की फिल्म राजी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म का एक डायलॉग 'मुझे घर जाना है' दर्शकों ने खूब पसंद किया था। आज भी ये डायलॉग मीम्स के तौर पर काफी वायरल है।
हेरा-फेरी (जोर जोर से बोल के लोगों को स्कीम बता दे)
अक्षय कुमार की 'हेरा-फेरी' कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म ने लोगों का काफी मनोरंजन किया था। 'हेरा फेरी' का एक डायलॉग 'जोर जोर से बोल के लोगों को स्कीम बता दे' आज भी सोशल मीडिया पर मीम्स के रूप में खूब वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Lionsgate Play: गोल्डन ग्लोब-क्रिटिक्स चॉइस की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए तैयार लायंसगेट प्ले, जानें पूरी डिटेल
कबीर सिंह (ओए वापस रख उसे)
शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। दर्शकों को इस फिल्म की कहानी और डायलॉग काफी पसंद आए थे। कई वर्षों बाद भी 'कबीर सिंह' का 'ओए वापस रख उसे' डायलॉग मीम्स बनकर वायरल हो रहा है।