फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dunki Trailer: शाहरुख की 'डंकी' ने 'सालार' को दिया धोबी पछाड़, ट्रेलर व्यूज मामले में बनी नंबर 1 हिंदी फिल्म

Thu, 07 Dec 2023 07:25 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 07 Dec 2023 07:25 PM IST
सार

शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' ने रिलीज से पहले ही धमाल मचा दिया है। इसका ट्रेलर यूट्यूब पर 24 घंटे में देखा जाने वाला नंबर 1 हिंदी ट्रेलर बन गया है। 

विज्ञापन
Dunki Trailer Become The Most Viewed On YouTube In First 24 Hours In Hindi shah rukh khan rajkumar hirani film
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी शाहरुख खान अभिनीत 'डंकी' इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म, क्रिसमस के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 21 दिसंबर, 2023 को रिलीज हो रही इस मूवी से एक के बाद एक ड्रॉप जारी कर निर्माता, दर्शकों को लुभा रहे हैं। वहीं, बीते दिन इसका धमाकेदार ट्रेलर सोशल मीडिया पर जारी हुआ। 'डंकी' का ट्रेलर रिलीज के बाद से ही यूट्यूब पर छाया हुआ है। इसके परिणामस्वरूप, यह हिंदी भाषा में यूट्यूब पर पहले 24 घंटों में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर बन गया है।

Dunki Trailer Become The Most Viewed On YouTube In First 24 Hours In Hindi shah rukh khan rajkumar hirani film
डंकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान 'पठान' और 'जवान' के साथ रिकॉर्ड तोड़ने के बाद वर्ष की तीसरी रिलीज के लिए तैयार हैं। मास्टर कथाकार राजकुमार हिरानी के साथ अभिनेता की आगामी फिल्म 'डंकी' अपनी घोषणा के बाद से सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक रही है। क्रिसमस सप्ताहांत के दौरान फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने से पहले, 'डंकी' का ट्रेलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खुशी फैला रहा है, और देखते ही देखते यह 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर बन गया है। 

Dunki Trailer Become The Most Viewed On YouTube In First 24 Hours In Hindi shah rukh khan rajkumar hirani film
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

'डंकी' का दिल छू लेने वाला तीन मिनट लंबा ट्रेलर, 5 दिसंबर को सुबह 10 बजे लॉन्च किया गया था और 24 घंटे पूरा होने में अभी दो घंटे बाकी थे, लेकिन इसने सबसे ज्यादा बार देखे जाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ट्रेलर को अब तक 1.2 मिलियन लाइक्स के साथ 57.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस क्रिसमस पर बॉक्स ऑफिस पर टक्कर से पहले 'डंकी' और 'सालार' दोनों के ट्रेलर क्रमशः हिंदी में सबसे ज्यादा देखे गए हैं। 'डंकी' के एक दिन बाद 22 दिसंबर को 'सालार' रिलीज हो रही है, और दोनों फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हॉलिडे वीकेंड की उम्मीद है।

Dunki Advance Booking: शाहरुख खान की 'डंकी' की विदेशी बाजारों में एडवांस बुकिंग शुरू, वाईआरएफ बना वितरक

विज्ञापन
विज्ञापन
Dunki Trailer Become The Most Viewed On YouTube In First 24 Hours In Hindi shah rukh khan rajkumar hirani film
डंकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'डंकी' में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर हैं। जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति, 'डंकी' का निर्माण राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा किया गया है। अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित, 'डंकी' 21 दिसंबर 2023 को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है।

Animal: सारा अली खान की झोली में जाता 'जोया' का किरदार! फिर यूं तृप्ति डिमरी ने मारी 'एनिमल' में एंट्री

विज्ञापन
Dunki Trailer Become The Most Viewed On YouTube In First 24 Hours In Hindi shah rukh khan rajkumar hirani film
डंकी-सालार - फोटो : सोशल मीडिया

24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले पांच हिंदी फिल्म के ट्रेलर-

 
फिल्म व्यूज (मिलियन में)
डंकी 58.50
सालार पार्ट वन: सीजफायर 53.75
आदिपुरुष 52.22
तू झूठी मैं मक्कार 50.96
एनिमल 50.60


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed