फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी तक नहीं पहुंचा इन सेलेब्स का रिश्ता, अभिषेक-करिश्मा की टूटी थी सगाई तो सलमान- संगीता के छप गए थे कार्ड

Wed, 10 Jun 2020 07:55 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 10 Jun 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebs Like Abhishek Bachchan Karishma Kapoor Got Engaged But Never Married
स्टार कपल्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड (Bollywood) और टीवी के गलियारों में रिश्ते बनना और बिगड़ना कोई नई बात नहीं है। लेकिन इस लाइमलाइट भरी दुनिया में कई ऐसे नाम हैं जिनका रिश्ता सगाई और शादी के कार्ड छपने तक तो पहुंचा लेकिन शादी के बंधन में नहीं बंध पाया। इनमे से कई सितारों ने तो दूसरी शादी कर ली लेकिन कई आज भी अकेले हैं।

Bollywood Celebs Like Abhishek Bachchan Karishma Kapoor Got Engaged But Never Married
तृषा कृष्णन - फोटो : ट्विटर

तृषा कृष्णन और वरुण मनियन
साउथ फिल्मों में मुख्य रूप से सक्रिय रहीं तृषा कृष्णन की सगाई टूटी थी। साल 2015 के जनवरी महीने में बिजनेसमैन वरुण मनियन से तृषा की सगाई हुई थी हालांकि उसी साल के मई महीने में दोनों की सगाई टूट भी गई।

Bollywood Celebs Like Abhishek Bachchan Karishma Kapoor Got Engaged But Never Married
शिल्पा शिंदे और रोमित राज - फोटो : social media

शिल्पा शिंदे और रोमित राज
शिल्पा शिंदे ने एक्टर रोमित राज के साथ सगाई की थी इतना ही नहीं दोनों की शादी के कार्ड भी छप गए थे लेकिन सात फेरे लेने से कुछ समय पहले दोनों के बीच झगड़े इतने बढ़ गए कि शिल्पा ने शादी करने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebs Like Abhishek Bachchan Karishma Kapoor Got Engaged But Never Married
Vivek Oberoi, Gurpreet Gill - फोटो : social media

विवेक ओबेरॉय और गुरप्रीत गिल 
विवेक ओबेरॉय ने गर्लफ्रेंड गुरप्रीत गिल से सगाई की थी। सगाई के कुछ वक्त बाद आपसी रिश्ते बिगड़ने लगे और शादी होने से पहले ही दोनों अलग हो गए। 

विज्ञापन
Bollywood Celebs Like Abhishek Bachchan Karishma Kapoor Got Engaged But Never Married
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की 2002 में सगाई हुई थी। इस वक्त करिश्मा स्टार बन चुकी थी और अभिषेक इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे। लेकिन शादी होने के पहले ही दोनों का रिश्ता टूट गया। जिसके बाद करिश्मा ने संजय कपूर से शादी की और अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या से। हालांकि करिश्मा और संजय का तलाक भी हो चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed