फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Disease: गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं बॉलीवुड के ये सितारे, एक तो मौत के मुंह से आ चुके हैं वापस

Wed, 28 Sep 2022 10:44 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 28 Sep 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
bollywood celebs suffering with serious disease salman khan priyanka chopra amitabh bachchan
प्रियंका चोपड़ा, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बड़े पर्दे पर सितारों को एक्टिंग का जलवा बिखेरते समय देखकर उनकी तकलीफ का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। शूटिंग करते समय लंबी शिफ्ट करने और जिम में लगातार पसीने बहाने वाले ये सितारे कई बार इतनी गंभीर बीमारी से पीड़ित होते हैं कि उसके बारे में उनके फैंस को पता भी नहीं होता। हाल ही में दीपिका पादुकोण को दिल की धड़कने बढ़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि बाद में खबर आई कि अभिनेत्री स्वस्थ हैं। लेकिन सिर्फ दीपिका ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में ऐसे तमाम सितारे हैं, जो किसी न किसी बीमारी से पीड़ित हैं। तो चलिए उनके बारे में आपको बताते हैं। 

bollywood celebs suffering with serious disease salman khan priyanka chopra amitabh bachchan
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा 5 साल की उम्र से ही अस्थमा से पीड़ित हैं। अभिनेत्री ने इसका खुलासा सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट से ही किया था। इसी वजह से अभिनेत्री कई बार दीपावली पर पटाखे न जलाने को लेकर भी फैंस से अपील कर चुकी हैं।

Vikram Vedha Prediction: ब्रह्मास्त्र के बाद विक्रम वेधा करेगी जबरदस्त ओपनिंग! पहले दिन कितना कमाएगी फिल्म?


 
bollywood celebs suffering with serious disease salman khan priyanka chopra amitabh bachchan
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले सलमान खान साल 2011 में ट्राईजेमिनल न्यूराल्जिया नाम की बीमारी से पीड़ित रह चुके हैं। बता दें कि इस बीमारी में चेहरे की नसों दर्द होता है। इसे सबसे ज्यादा दर्दनाक बीमारियों में माना जाता है। साल 2011 में सलमान को चेहरे और जबड़े में बहुत ज्यादा दर्द था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट भी करवाया गया था और उनकी सर्जरी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood celebs suffering with serious disease salman khan priyanka chopra amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram/amitabhbachchan

अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन अपनी जिंदगी में कई बार गंभीर बीमारियों से जूझ चुके हैं। अमिताभ बच्चन को फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान पेट में चोट लग गई थी, जिसके बाद वह काफी समय तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। बाद में उन्हें मियासथीनिया ग्रेविस नाम की बीमारी ने भी घेर लिया। इसके साथ ही वे टीबी के शिकार भी हो चुके हैं। साल 2006 में अमिताभ को हेपेटाइटिस बी हो गया था। लंबे इलाज के बाद उनकी बीमारी तो ठीक हो गई। लेकिन कहा जाता है कि वह अभी भी भोजन से ज्यादा दवाइयां खाते हैं।

विज्ञापन
bollywood celebs suffering with serious disease salman khan priyanka chopra amitabh bachchan
मनीषा कोइराला - फोटो : Instagram

मनीषा कोइराला
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में से एक मनीषा कोइराला साल 2012 में कैंसर का शिकार हो गई थीं। उन्हें ओवेरियन कैंसर था। इसके बाद वह सर्जरी कराने अमेरिका चली गई थीं। न्यूयॉर्क में करीब 6 महीने तक उनका इलाज चला। कैंसर के चलते उन्होंने बॉलीवुड से भी दूरी बना ली। हालांकि लंबे इलाज के बाद वह कैंसर मुक्त हो गई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed