फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: निजी कार्यक्रमों के लिए मोटी फीस लेते हैं ये सितारे, लिस्ट में कैटरीना से लेकर शाहरुख तक के नाम

Mon, 26 Feb 2024 11:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 26 Feb 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bollywood celebs who charges huge amount for private event performance Katrina Kaif to Shah Rukh Khan
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

फिल्मी सितारे अपने अदाकारी से लोगों का मनोरंजन करने की पूरी  कोशिश करते हैं। वहीं, बीते कुछ वर्षों से बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों को निजी समारोहों में बुलाने का ट्रेंड भी देखने को मिला है। शाहरुख खान से लेकर कैटरीना कैफ तक, मशहूर हस्तियां अक्सर कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाती नजर आती हैं। इन सेलेब्स के पास वक्त की काफी कमी होती है, ऐसे में किसी भी निजी पार्टी में शामिल होने के लिए ये सितारे मोटी फीस चार्ज करते हैं। आइए जानते हैं कि प्राइवेंट इवेंट के लिए कौन से स्टार कितनी फीस लेते हैं।


Bade Miyan Chote Miyan: 'बड़े मियां छोटे मियां' स्टार्स का खतरनाक स्टंट, अक्षय और टाइगर ने जीता फैंस का दिल

Bollywood celebs who charges huge amount for private event performance Katrina Kaif to Shah Rukh Khan
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
कैटरीना कैफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। अभिनय के साथ वे अपने डांसिंग के लिए भी काफी मशहूर हैं। शीला की जवानी, चिकनी चमेली, कमली जैसे गानों में उन्होंने जबर्दस्त डांस कर लोगों के दिल जीत लिए थे। निजी कार्यक्रमों में स्टेज पर परफॉर्म करने के लिए कैटरीना मोटी रकम वसूती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स  के मुताबिक उनकी फीस तीन करोड़ 50 लाख रुपये है।

Bollywood celebs who charges huge amount for private event performance Katrina Kaif to Shah Rukh Khan
शाह रुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान

शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह भी कहा जाता है। अभिनेता अपनी फिल्मों से लोगों के दिलों पर राज करते हैं। फिल्मों के अलावा किंग खान प्राइवेट इवेंट में भी परफॉर्म करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसे समारोहों के लिए उनकी फीस तीन करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood celebs who charges huge amount for private event performance Katrina Kaif to Shah Rukh Khan
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में खिलाड़ी के नाम से मशहूर अक्षय कुमार सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक हैं। वे साल में कई फिल्मों में काम करते हैं। इसके बावजूद वे प्राइवेट इवेंट में परफॉर्म करने के लिए वक्त भी निकाल लेते हैं। रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो इस प्रकार के इवेंट के लिए वे दो करोड़ 50 लाख रुपये की फीस लेते हैं।

विज्ञापन
Bollywood celebs who charges huge amount for private event performance Katrina Kaif to Shah Rukh Khan
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऋतिक रोशन

हैंडसम हंक ऋतिक रोशन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों में से एक हैं। एक्टिंग के साथ अपने डांस से भी वे लोगों के दिलों पर राज करते हैं। प्राइवेट इवेंट के लिए मोटी फीस चार्ज करने में वे दूसरे सितारों से पीछे नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे बर्थडे पार्टी, शादी या किसी निजी समारोह में डांस करने के लिए दो करोड़ 50 लाख रुपये की फीस लेते हैं।
Ananya Panday: अक्षय की कॉमेडी टाइमिंग की दीवानी हैं अनन्या, बोलीं- वे सिनेमा के एक युग को परिभाषित करते हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed