फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान-दीपिका से आमिर- ऐश्वर्या तक, कभी फिल्मों में साथ नहीं नजर आए ये सुपरहिट सेलेब्स

Tue, 29 Oct 2019 12:43 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 29 Oct 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
Bollywood celebs who never worked together Deepika Salman Ranbir Kangana Aamir Ranveer Shah Rukh
दीपिका- सलमान और शाहरुख- आमिर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में कुछ सेलेब्स की जोड़ियां काफी पसंद की जाती हैं। चाहें फिर बात अभिनेता- अभिनेत्री की जोड़ी की हो या फिर अभिनेता-अभिनेता और अभिनेत्री-अभिनेत्री की। लेकिन बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जो काफी हिट होने के बाद भी कुछ दूसरे हिट सेलेब्स के साथ अभी तक काम नहीं कर पाए हैं। इस पैकेज में आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताते हैं....

Bollywood celebs who never worked together Deepika Salman Ranbir Kangana Aamir Ranveer Shah Rukh
दीपिका पादुकोण और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण और सलमान खान
सलमान खान एक लंबे अरसे से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। वहीं दीपिका पादुकोण ने भी कुछ ही सालों में करियर में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। दोनों आज के वक्त में हिट मशीन माने जाते हैं लेकिन आज तक दीपिका और सलमान ने किसी भी फिल्म में साथ काम नहीं किया है।

Bollywood celebs who never worked together Deepika Salman Ranbir Kangana Aamir Ranveer Shah Rukh
रणबीर- रणवीर और कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर- रणवीर और कंगना रनौत
कंगना रनौत भी बॉलीवुड का एक बड़ा चेहरा बन गई हैं। कंगना ने सिर्फ अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाती हैं बल्कि साथ ही साथ अपनी कमाल की एक्टिंग के लिए भी। वहीं बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर्स में शामिल रणवीर सिंह और रणबीर कपूर भी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। इन दोनों ही एक्टर्स ने कई एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है लेकिन उस लिस्ट में कंगना का नाम शामिल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood celebs who never worked together Deepika Salman Ranbir Kangana Aamir Ranveer Shah Rukh
आमिर खान- ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान- ऐश्वर्या राय बच्चन
वैसे अब इसे इत्तेफाक कहें या फिर कुछ और की आमिर खान और ऐश्वर्या राय दशकों से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं लेकिन वाबजूद इसके दोनों किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। बता दें कि हाल फिलहाल में आमिर खान हॉलीवुड फिल्म द फॉरेस्ट गंप के हिंदी रीमेक में बिजी हैं। वहीं ऐश्वर्या ने मेलिफिसेंट 2 में एजिलीना के किरदार को आवाज दी है।

विज्ञापन
Bollywood celebs who never worked together Deepika Salman Ranbir Kangana Aamir Ranveer Shah Rukh
आमिर खान और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान और शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान और बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी किसी भी फिल्म में लीड किरदार के तौर पर साथ नजर नहीं आए हैं। हालांकि फिल्म पहला नशा के एक सीन में आमिर और शाहरुख साथ में दिखे थे लेकिन उसे दोनों की बतौर लीड किरदार फिल्म नहीं कहा जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed