फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहीं जानते होंगे इन बॉलीवुड सुपरस्टार्स के एवरीडे वैलेंटाइन्स की कहानी, हर मौके पर रहते हैं साथ

Thu, 14 Feb 2019 08:21 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 14 Feb 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
bollywood clebs everday valentine on valentines day 2019

14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे के दिन हम आमतौर पर प्यार की बातें करते हैं लेकिन इस दिन उन लोगों के लिए भी प्यार की बातें करनी चाहिएं जो हमसे हर वख्त जुड़े रहते हैं। हर दुख-सुख में खड़े रहते हैं। ऐसे लोग एव्री डे वैलेंटाइन कहलाते हैं। आज वैलेंटाइन डे पर हम बॉलीवुड के 5 सुपरस्टार के एव्री डे वैलेंटाइन की कहानी बताते हैं जो उनकी सफलता में कहीं न कहीं बड़ा रोल अदा करते हैं... 

bollywood clebs everday valentine on valentines day 2019
सलमान और शेरा
सुपस्टार सलमान खान के साथ उनके बॉडीगर्ड शेरा हमेशा साए की तरह रहते हैं। सलमान खान की रखवाली शेरा पिछले 20 साल से कर रहे हैं। यहां तक कि दोनों के बीच बांड इतना मजबूत है कि शेरा अपनी जान की बाजी लगाकर भी सलमान की रक्षा करने की बात कई बार कह चुके हैं।  सलमान हमेशा विवादों और उपलब्धियों को लेकर ख़बरों में बने रहते हैं और शेरा हमेशा सलमान के साथ रहते हैं। सलमान और शेरा का साथ कई साल पुराना है और शेरा भी कई बार विवादों में फंसे । सिख परिवार में जन्मे शेरा ने अपनी नौकरी के खातिर अपनी पगड़ी को हटा लिया था क्योंकि भीड़ में उन्हें काफी दिक्कतें होती थीं। सलमान से मिलने से पहले शेरा पहलवानी किया करते थे। शेरा ने मिस्टर मुंबई टाइटल जीता हुआ है और वह मिस्टर महाराष्ट्र कॉन्टेस्ट में भी सेकंड आए थे। सलमान ने फिल्म 'बॉडीगार्ड' में शेरा की कंपनी टाइगर सिक्योरिटी को प्रमोट किया था।
bollywood clebs everday valentine on valentines day 2019
kangana rangoli
कंगना और रंगोली
बॉलीवुड की क्वीन और सेंसेशनल स्टार कही जाने वाली कंगना रनावत और उनकी बहन रंगोली की बॉन्डिंग जबरदस्त है। कंगना के साथ रंगोली हमेशा साये की तरह रहती हैं। उनकी परेशानियों को हल करती हैं। पिछले दिनों कंगना ने कहा था कि उनकी बहन ही उनकी ताकत हैं। 'तकलीफ होने पर एक्शन लेना बहुत जरूरी है। हमारे परिवार ने इसका सबसे बड़ा खामियाजा भुगतना है जिस लड़के ने मेरी बहन (रंगोली) के ऊपर एसिड अटैक किया था वो हमेशा से ही उसे कुछ ना कुछ बोलता रहता था और मेरी बहन इग्नोर करती रहती थी। अगर वो उसे इग्नोर नहीं करती, तो शायद चीजें अलग होती, क्योंकि वो तो गली का छोटा सा गुंडा था। आज वो खुद पछता रहा होगा की आखिर उसने ऐसा क्यों किया? दोनों ही बच्चे थे और स्कूल में थे। अगर उस समय दोनों को संभाल लिया जाता तो दोनों की जिंदगी अलग होती और वो दुर्घटना टल जाती।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood clebs everday valentine on valentines day 2019
tiger and krishna shroff
टाइगर श्रॉफ और कृष्णा
बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ एक जिम ट्रेनर भी हैं। इसके साथ ही वो टाइगर श्रॉफ की बिजनेस पार्टनर भी है। कृष्णा और टाइगर ने मिलकर एक जिम खोला है और इसका प्रमोशन दोनों भाई-बहन अक्सर किया करते है। कृष्णा को लोग प्यार से किशु बुलाते हैं। इन दोनों भाई बहनों की फिटनेस का लोहा तो पूरा बॉलीवुड मानता है और टाइगर की घंटो की ट्रेनिंग को फॉलो करने की कोशिश उनके कई फैन्स करते हैं. लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि टाइगर अपनी फिटनेस के लिए बहन कृष्णा से सलाह लेते हैं और कृष्णा एक कमाल की एथलीट हैं। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में  कृष्णा ने अपने करियर के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था 'पहले तो मैं बॉलीवुड में आने का सोचती थी लेकिन बाद में मुझे लगा कि मैं इससे ज्यादा कर सकती ह। मैं बॉलीवुड का भी अनुभव लेना चाहती थी इसलिए मैंने 'मुन्ना माइकल' की'। फिल्मों के अलावा भी एक दुनिया है।
विज्ञापन
bollywood clebs everday valentine on valentines day 2019
shahrukh and kareem mohani
शाहरुख और करीम मोरानी
शाहरुख के खास दोस्त करीम मोरानी उनके एव्री डे वैलेंटाइन कहे जाते हैं। दोनों की बॉन्डिंग इतनी जबरदस्त है कि एक दूसरे सलाह लिए बगैर कोई काम नहीं करते। करीम मोरानी ने शाहरुख खान की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘रावण’, ‘हैप्पी न्यू इयर’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। करीम शाहरुख की फिल्म ‘दिलवाले’ के को-प्रोड्यूसर भी थे। जब दिल्ली की रहने वाली एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस ने करीम मोरानी पर यौन शोषण का आरोप लगाया था तब भी शाहरुख करीम के साथ खड़े थे। लेकिन करीम ने रेप के आरोपों को गलत बताया उस दौरान शाहरुख ने कहा था कि अगर कोई किसी पर झूठे आरोप लगाता है तो उसके साथ काम ही नहीं करना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed