फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार मधुबाला की 10 फिल्मों के किस्से करेंगे हैरान, यहां पढ़िए

Thu, 14 Feb 2019 07:55 AM IST
sapna singla एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: sapna singla Updated Thu, 14 Feb 2019 07:55 AM IST
विज्ञापन
Madhubala 86th birth anniversary know 10 stories of her films with google doodle
madhubala

हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार मधुबाला का आज जन्मदिन है। वैलेंटाइन डे को जन्मीं मधुबाला बेहद रोमांटिक थीं। उनका दिल इतना मासूम था कि हर किसी पर आ जाता था। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उनकी दस फिल्मों के किस्से जिसने दर्शकों के दिलों में आग लगा दी थी। 



Madhubala 86th birth anniversary know 10 stories of her films with google doodle
mughal e azam
मुगल-ए-आजम 
मधुबाला की बेस्ट फिल्मों में सबसे पहले नाम आता है मुगल-ए-आजम का।  मुगल-ए-आजम 1960 में प्रदर्शित हुई थी। फिल्म अकबर के बेटे शहज़ादा सलीम (दिलीप कुमार) और दरबार की एक कनीज़ नादिरा (मधुबाला) के बीच में प्रेम की कहानी दिखाती है। नादिरा को अकबर द्वारा अनारकली का ख़िताब दिया जाता है। फिल्म में दिखाया गया है कि सलीम और अनारकली में धीरे-धीरे प्यार हो जाता है और अकबर इससे नाखुश होते हैं। अनारकली को कैदखाने में बंद कर दिया जाता है।  डायरेक्टर के आसिफ की इस रोमांटिक कहानी ने सबका दिल जीत लिया था। 
Madhubala 86th birth anniversary know 10 stories of her films with google doodle
madhubala
हाफ टिकट
1962 में आई निर्माता व निर्देशक कालीदास की फिल्म हाफ टिकट में मधुबाला के अपोजिट किशोर कुमार थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।  इस फिल्म से ही किशोर और मधुबाला की नजदीकियां  बढ़ गई थीं।  इस जोड़ी को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Madhubala 86th birth anniversary know 10 stories of her films with google doodle
madhubala
हावड़ा ब्रिज
1958  में आई हावड़ा ब्रिज फिल्म में मधुबाला ने अशोक कुमार केे साथ स्क्रीन शेयर किया था। इस फिल्म के गीत उस जमाने में खूब लोकप्रिय हुए और एवरग्रीन की फेहरिस्त में शामिल हुए। इस फिल्म में मधुबाला ने जबरदस्त एक्टिंग की थी। 
विज्ञापन
Madhubala 86th birth anniversary know 10 stories of her films with google doodle
madhubala
गेटवे ऑफ इण्डिया 
1957 में आई फिल्म गेटवे ऑफ इण्डिया में मधु बाला को भारत भूषण के अपोजिट रखा गया था। हालांकि ये फिल्म कोई ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन मधुबाला ने दर्शकों के बीच अपनी खास जगह इस फिल्म से बना ली थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed