देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के बडे़ बेटे आकाश अंबानी की शादी का कार्ड सामने आ गया है। कार्ड एक बॉक्स नुमा है। कार्ड में शादी के सभी कार्यक्रमों का खुलासा किया गया है। गौरतलब है कि पिछले साल 28 जून 2018 को आकाश अंबानी और श्लोका मेहता (Shloka Mehta) की सगाई हुई थी।
सामने आया आकाश अंबानी की शादी का कार्ड, यहां पढ़ें वेडिंग सेरेमनी का पूरा शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि कार्ड बहुत ही धार्मिक प्रवृति का है। जिसमें सबसे पहले राधा-कृष्ण की तस्वीर छपी हुई है। अंदर भी अगर आप देखेंगे तो एक बार फिर राधा-कृष्ण की तस्वीर दिखेगी। इसके बाद भगवान गणेश की तस्वीर होगी। फिर कुछ गाय नजर आएंगी जिनके बीच में कृष्ण भगवान की फोटो है। कुल मिलाकर इस शादीकार्ड में वेडिंग सेरेमनी शिड्यूल के साथ कृष्ण भगवान की तस्वीर ज्यादा है। बता दें कि कार्ड एक तरह से ग्रिटिंग कार्ड की तर्ज पर बनाया गया है।
बता दें कि शादी की तारीख सामने आने के बाद मुकेश अंबानी पत्नी नीता और बेटे अनंत के साथ पहला कार्ड लेकर सिदि्धविनायक मंदिर पहुंचे थे । अंबानी खानदान की ये परंपरा रही है कि वे किसी भी शुभ काम को शुरू करने से पहले सिदि्धविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple) जरूर आते हैं। कार्ड लेकर मंदिर पहुंचे अंबानी परिवार ने सबसे पहले गणपति बप्पा को न्योता दिया था। इस दौरान मुकेश अंबानी सफेद रंग की कमीज में नजर आए थे । वहीं नीता लाल रंग के ट्रेडिशनल सलवार सूट में दिखी थीं।
View this post on Instagram
A post shared by Glamour Update (@glamourupdate) on Feb 11, 2019 at 9:11am PST
यह भी बता दें कि शादी मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में होगी। शादी के फंक्शन तीन दिन तक चलेंगे। आकाश की बारात 9 मार्च को दोपहर 3.30 बजे निकलेगी। जियो वर्ल्ड सेंटर में शाम 7 बजे से विवाह की रस्में होगी और फिर 10 मार्च को शादी का जश्न होगा।
वहीं, 11 मार्च को भी अंबानी-मेहता परिवार जियो सेंटर में रिसेप्शन देंगे। शादी में देश-विदेश से एक बार फिर हस्तियां पहुंचेंगी। लेकिन इससे पहले 23 से 25 फरवरी के बीच आकाश बैचलर पार्टी भी देंगे। यह पार्टी स्विट्जरलैंड के सेंट मैरिएट्स में होगी । पार्टी में करण जौहर और रणबीर कपूर जैसे बड़े सितारों को न्योता भी दिया गया है।