हाल ही रिलीज हुई फिल्म 'साहो' बॉक्सऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा एक और शख्स ने अपने किरदार से जमकर वाहवाही लूटी है और वो हैं चंकी पांडे। दरअसल चंकी पांडे ने फिल्मों में काफी कॉमिक किरदार किए हैं। ऐसे में उनकी छवि भी एक बेहतरीन कॉमिक के तौर पर बन गई लेकिन ऐसा नहीं है कि चंकी पांडे ने अपने आप को सिर्फ कॉमिक किरदार तक की सीमित रखा हो। चंकी पांडे ने निगेटिव किरदार से भी लोगों का प्यार जीता है। चंकी के निगेटिव किरदार का सबसे बेहतरीन उदाहरण विद्या बालन स्टारर फिल्म बेगम जान है। इस पैकेज में आपको बताते हैं ऐसे पांच एक्टर्स के बारे में जिन्होंने कॉमेडी के साथ ही साथ निगेटिव शेड्स से भी दर्शकों का दिल जीता।
चंकी पांडे से कादर खान तक, ऐसे छह अभिनेता जो जितने प्यारे कॉमेडियन उतने ही खूंखार विलेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परेश रावल
किरदार कैसा भी हो, परेश रावल ने अपने एक्टिंग का दम हर बार दिखाया है। निगेटिव किरदार में भी परेश रावल कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इस लिस्ट में फिल्म वो छोकरी, बड़े मियां छोटे मियां, दिलवाले, टेबल नंबर 21, अंदाज अपना अपना, दामिनी, औजार, राम लखन और स्वर्ग जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
कादर खान
कादर खान को अधिकतर उनके कॉमिक किरदारों के लिए याद किया जाता है। लेकिन जितने उम्दा कॉमेडियन थे कादर खान उतना ही दम उनके निगेटिव शेड्स में भी देखने को मिलता है। उन्होंने बॉलीवुड के कई यादगार विलेन्स की भूमिका निभाई है लेकिन फिल्म 'दो और दो पांच' में उनका गैंगस्टर जगदीश का रोल अभी तक का बेस्ट माना जाता है। इसके साथ ही खून पसीना, परवरिश, कुली, अंगार, हिम्मत वाला और पाताल भैरवी जैसी फिल्में भी शामिल हैं।
रितेश देशमुख
हाउसफुल और धमाल जैसी सीरीज में रितेश देशमुख साबित कर चुके हैं कि वो एक कमाल के कॉमेडियन हैं। लेकिन वहीं फिल्म एक विलेन में उनका निगेटिव किरदार भी कोई भुला नहीं सकता है। अपने बढ़िया काम के लिए रितेश को सभी की तारीफें मिली थीं। इस फिल्म में रितेश के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजरआए थे। बता दें कि एक बार फिर फिल्म मरजावा में रितेश और सिद्धार्थ एक साथ नजर आएंगे। वहीं रितेश फिर से निगेटिव किरदार में होंगे।
शक्ति कपूर
बॉलीवुड के बेस्ट कॉमेडियन्स में शामिल शक्ति कपूर भी विलेन का किरदार बखूबी निभा चुके हैं। फिल्म कुरबानी, हिम्मतवाला, हीरो और चालबाज जैसी कई फिल्मों में दिखा है। इसके साथ ही शक्ति फिल्म अंदाज अपना अपना में विलेन के किरदार को एक अलग ही लेवल पर लेकर गए थे।