फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tigmanshu Dhulia: बॉलीवुड के इस खान के लिए तिग्मांशु धूलिया ने बनाई थी चाय, साझा किया मजेदार किस्सा

Wed, 02 Apr 2025 07:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 02 Apr 2025 07:07 PM IST
सार

Tigmanshu Dhulia Podcast: 90 के दशक में निर्देशक तिग्मांशु धूलिया शाहरुख खान के लिए चाय बना चुके हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने इस बात का खुलासा किया।

विज्ञापन
Bollywood Director Tigmanshu Dhulia Recalls Making Tea for Shah Rukh Khan
तिग्मांशु धूलिया - फोटो : एएनआई

अभिनेता, लेखक और निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक मजेदार किस्सा साझा किया। उन्होंने एक बातचीत में कहा कि साल 1994 में उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को अपने हाथों से चाय बनाकर पिलाई थी। यह उस वक्त की बात है जब तिग्मांशु मशहूर फिल्ममेकर शेखर कपूर के असिस्टेंट थे।


The Legend Of Hanuman: शरद की आवाज के साथ लौट रहा है रावण, खास दिन रिलीज होगा 'द लीजेंड ऑफ हनुमान' का छठा सीजन

Bollywood Director Tigmanshu Dhulia Recalls Making Tea for Shah Rukh Khan
तिग्मांशु धूलिया - फोटो : एएनआई
शेखर कपूर बनाने वाले थे शाहरुख के साथ फिल्म

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए तिग्मांशु ने उस समय को याद किया। उन्होंने कहा कि 'बैंडिट क्वीन' के बाद शेखर कपूर मुंबई में करीब डेढ़ से दो साल तक रुके थे। इस दौरान उन्होंने कई फिल्मों पर काम शुरू किया, जिनमें से एक थी 'मौत से जो डरते नहीं'। इस फिल्म में शाहरुख खान, नसीरुद्दीन शाह और सुनील शेट्टी जैसे सितारे थे, लेकिन यह प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो सका।
Shraddha Kapoor: 'स्त्री 2' के बाद बड़ा धमाल मचाएंगी श्रद्धा, 'तुम्बाड़' फेम निर्देशक के साथ करने जा रहीं काम?

Bollywood Director Tigmanshu Dhulia Recalls Making Tea for Shah Rukh Khan
तिग्मांशु धूलिया - फोटो : इंस्टाग्राम @redchilliesent
जब तिग्मांशु ने शाहरुख के लिए बनाई चाय

तिग्मांशु ने हंसते हुए उस पल को याद किया जब उन्हें शाहरुख के लिए चाय बनानी पड़ी। उन्होंने कहा, "हम शेखर जी के फ्लैट में स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे। शाहरुख वहां आए थे। इस दौरान शेखर जी ने मुझसे चाय बनाने को कहा। मैंने माइक्रोवेव में चाय बनाई। उस वक्त मुझे माइक्रोवेव चलाना भी नहीं आता था। मैंने पहली बार देखा था कि यह कैसे काम करता है।" उन्होंने मजाक में आगे कहा, "यह 1994 की बात है। मुझे लगता है कि मैंने शाहरुख को बहुत घटिया चाय बनाकर पिलाई होगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Director Tigmanshu Dhulia Recalls Making Tea for Shah Rukh Khan
इरफान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @irrfan
इरफान के लिए कही ये बड़ी बात

इस बातचीत में तिग्मांशु ने अपने दोस्त और बेहतरीन अभिनेता इरफान खान को भी याद किया। जब उनसे पूछा गया कि इरफान के निधन का उनकी लेखनी पर क्या असर पड़ा, तो उन्होंने भावुक होकर कहा, "बहुत असर पड़ा है। जब इरफान थे तो मैं जटिल सीन लिख सकता था, क्योंकि मुझे भरोसा था कि वह उसे बखूबी निभा लेंगे। अब ऐसा नहीं कर पाता, क्योंकि मुझे लगता है कि कोई दूसरा अभिनेता वैसा नहीं कर सकेगा। इरफान मेरे लिए सिर्फ एक्टर नहीं, बल्कि दोस्त थे।"

विज्ञापन
Bollywood Director Tigmanshu Dhulia Recalls Making Tea for Shah Rukh Khan
तिग्मांशु धूलिया - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों की वजह से जाने जाते हैं तिग्मांशु

तिग्मांशु आज फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम हैं। उन्होंने इरफान खान के साथ 'हासिल' बनाई जो कल्ट का दर्जा प्राप्त कर चुकी है। उनकी फिल्म 'पान सिंह तोमर' ने देश-विदेश में खूब तारीफ बटोरी। यह फिल्म 2010 में बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई। साल 2012 में नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी इस फिल्म ने जीता था। उनकी थ्रिलर फिल्म 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर' भी हिट रही। इसके अलावा, 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में रामाधीर सिंह का किरदार उनके करियर का यादगार रोल बना।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed