बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से ड्रग्स का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में मुंबई से गोवा जा रहे जहाज में चल रही रेव पार्टी में करीब आठ लोगों के साथ मशहूर बॉलीवुड अभिनेता का बेटा भी हिरासत में लिया गया है। इसकी पुष्टि खुद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने की है। अधिकारियों से मुताबिक, इस छापेमारी में करीब आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है, सभी से पूछताछ जारी है। हालांकि, पार्टी में अन्य बॉलीवुड सितारों के शामिल होने की खबर पर एनसीबी ने चुप्पी साध रखी है।
Drugs Racket: कई बार सामने आया बॉलीवुड-ड्रग्स का कनेक्शन, फंस चुके हैं दीपिका-अर्जुन रामपाल समेत ये सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिया चक्रवर्ती
सुशांत के निधन के बाद से उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था। साथ ही एनसीबी ने बताया था कि पूछताछ के बाद रिया ने बॉलीवुड के करीब 25 लोगों के नाम का खुलासा किया था जिसमें कई बड़े सितारे भी शामिल थे। रिया ने इस बात का भी स्वीकारा था कि वो खुद ड्रग्स लेती थीं।
अरमान कोहली
ड्रग्स मामले में अभिनेता अरमान कोहली का नाम भी सामने आ चुका है। कुछ समय पहले एनसीबी ने अरमान कोहली के घर पर छापा मारा था जहां से उन्होंने कुछ मात्रा में ड्रग्स बरामद की थी। इसके बाद से उन्हें ड्रग्स रखने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अरमान के घर से कोकेन बरामद हुई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि जो कोकेन उनके घर से बरामद हुई है वो दक्षिण अमेरिका में तैयार हुई थी।
एजाज खान
ड्रग्स केस में ड्रग पेडलर शादाब बटाटा की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अभिनेता एजाज खान का नाम सामने आया था। दरअसल, एजाज खान पर बटाटा गैंग का ही हिस्सा होने का आरोप है। जिसके बाद एनसीबी ने एजाज को ड्रग्स मामले में इसी साल मार्च में गिरफ्तार किया था।
गौरव दीक्षित
एनसीबी ने टेलीविजन एक्टर गौरव दीक्षित को भी ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया छा। दरअसल, गौरव के घर से कुछ समय पहले छापेमारी के दौरान MD ड्रग्स चरस और दूसरे ड्रग्स बरामद किए गए थे। बता दें कि गौरव की गिरफ्तारी एजाज खान से पूछताछ के आधार पर हुई थी।