फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोचक: आर्यन खान को घर में भी शर्टलेस घूमने की नहीं है इजाजत, पिता शाहरुख ने बताई थी यह वजह

Sun, 03 Oct 2021 02:24 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 03 Oct 2021 02:24 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan had revealed that his son Aryan is not allowed to roam shirtless in the house
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री और ड्रग्स का कनेक्शन काफी पुराना है। अब तक इस मामले में कई स्टार्स फंस चुके हैं, जिसमें दीपिका पादुकोण, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान जैसी अभिनेत्रियां शामिल हैं। वहीं, अब इस मामले में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन भी फंस चुके हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई से गोवा जा रहे एक जहाज में चल रही रेव पार्टी पर छापेमारी की, जिसमें आर्यन खान का नाम भी सामने आया है। एनसीबी की टीम आर्यन से पूछताछ कर रही है। ऐसे में अब माना जा रहा है कि, शाहरुख खान के लाडले इस मामले में लंबा फंस सकते हैं। 



हालांकि, आज आर्यन अपनी रेव पार्टी की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। लेकिन एक समय ऐसा था, जब उनके संस्कारों की लंबी-चौड़ी बातें होती थीं। खुद शाहरुख खान अपने इंटरव्यू में अपने लाडले बेटे के संस्कारों की बात करते नजर आ चुके हैं। एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने खुलासा किया था कि, उनके बेटे आर्यन को घर में शर्टलेस घूमने तक की इजाजत नहीं है। आइए आपको बताते हैं किंग खान ने इस इंटरव्यू में क्या कुछ कहा था। 

Shahrukh Khan had revealed that his son Aryan is not allowed to roam shirtless in the house
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक फैमिली मैन की तरह जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी पत्नी गौरी खान को लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 1991 में शादी रचाई थी। शादी के बाद शाहरुख और गौरी के तीन बच्चे हुए। गौरी ने अपने बड़े बेटे आर्यन को साल 1993 में जन्म दिया था। इसके बाद शाहरुख की जिंदगी में उनकी बेटी सुहाना आईं। इसके बाद साल 2013 में शाहरुख और गौरी बेटे अबराम के माता-पिता बने। अबराम का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ है। अगली स्लाइड में पढ़िये शाहरुख खान ने अपने बेटे को घर में शर्टलेस रहने की इजाजत क्यों नहीं दी थी। 

Shahrukh Khan had revealed that his son Aryan is not allowed to roam shirtless in the house
शाहरुख खान - फोटो : Instagram

शाहरुख खान ने साल 2017 में 'फेमिना' को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें एक्टर ने बताया था कि, वह महिलाओं की बहुत इज्जत करते हैं और उन्होंने अपने बेटे आर्यन को भी महिलाओं की इज्जत करना सिखाया है। इसी वजह से उन्होंने आर्यन को कभी भी घर में शर्टलेस होकर घूमने की मंजूरी नहीं दी है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan had revealed that his son Aryan is not allowed to roam shirtless in the house
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा था, 'मैं इस बात में यकीन करता हूं कि, किसी भी आदमी को अपने घर में मां, बहन या दोस्त के सामने शर्टलेस घूमने का हक नहीं है। मैं आर्यन को हमेशा पूरे समय टी-शर्ट पहनने के लिए कहता हूं।'

विज्ञापन
Shahrukh Khan had revealed that his son Aryan is not allowed to roam shirtless in the house
शाहरुख खान - फोटो : Instagram Post

इसके आगे शाहरुख खान ने कहा था, 'अगर आपको अपनी बेटी, मां, बहन या किसी भी महिला दोस्त को बिना कपड़ों के देखना अजीब लग सकता है, तो आप उनसे कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि, वह आपको शर्टलेस घूमते हुए स्वीकार करें। कुछ भी ऐसा नहीं करना चाहिए, जो एक लड़की नहीं कर सकती है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed