फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्लैशबैक: आर्यन के जन्म के समय गौरी की हालत देखकर डर गए थे शाहरुख खान, कहा था- मुझे लगा अब वो नहीं बचेगी

Sun, 03 Oct 2021 02:20 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 03 Oct 2021 02:20 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh khan once revealed that he was scared gauri will die while giving birth to aryan
शाहरुख खान, गौरी, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान बॉलीवुड के रोमांस किंग कहे जाते हैं। उन्होंने पर्दे पर एक से बढ़कर एक खूबसूरत हीरोइनों संग इश्क लड़ाया है लेकिन असल जिंदगी में वो सिर्फ अपनी पत्नी गौरी के दीवाने हैं। गौरी और शाहरुख की प्रेम कहानी भी बेहद खूबसूरत है। गौरी को एक पार्टी में देखकर पहली ही नजर में शाहरुख उन पर अपना दिल हार गए थे। वहीं शाहरुख की दीवानगी देखकर गौरी भी उनसे प्यार कर बैठी थीं।



जब गौरी की हालत देखकर डर गए थे शाहरुख

गौरी ने तब शाहरुख का हाथ थामा था जब वो कुछ भी नहीं थे और जब शाहरुख के पास पूरी दुनिया है तो गौरी भी उनके साथ हैं। हालांकि एक वक्त ऐसा आया था जब शाहरुख को लगा था कि गौरी अब जिंदा नहीं बचेंगी। दरअसल जब शाहरुख और गौरी की बेटे आर्यन का जन्म हो रहा था तो गौरी की ऐसी हालत हो गई थी कि शाहरुख डर गए थे और उन्हें लगा कि शायद अब गौरी नहीं बचेंगी।

Shahrukh khan once revealed that he was scared gauri will die while giving birth to aryan
शाहरुख खान - फोटो : Instagram

शाहरुख ने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया था। दरअसल शाहरुख जब 15 साल के थे तो उनके पिता का निधन हो गया था वहीं कुछ सालों बाद उनकी मां भी चल बसी थीं। दोनों का ही निधन अस्पताल में हुआ था और ये शाहरुख के लिए किसी सदमे जैसा था। शाहरुख ये गम आज तक नहीं भूले इसलिए अस्पताल के नाम पर उन्हें बहुत डर लगता है। 

Shahrukh khan once revealed that he was scared gauri will die while giving birth to aryan
गौरी खान, शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जब गौरी को लेबर पेन शुरू हुआ था तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। गौरी दर्द के मारे चीख रही थीं और शाहरुख उन्हें देखकर डर गए थे। शाहरुख ने कभी गौरी को बीमार होते या अस्पताल जाते नहीं देखा था ऐसे में जब उन्हें गौरी दर्द में तड़पती हुई दिखीं तो शाहरुख के हाथ पैर फूल गए थे। उस वक्त उन्हें अपने होने वाले बच्चे की भी चिंता नहीं थी वो बस चाहते थे कि किसी तरह गौरी ठीक हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh khan once revealed that he was scared gauri will die while giving birth to aryan
शाहरुख खान, गौरी खान - फोटो : Twitter: @TaranaSammu

शाहरुख ने इंटरव्यू में बताया था कि, 'वो बहुत कांप रही थी और मुझे ये पता है कि बच्चों को जन्म देते हुए औरतें नहीं मरती लेकिन कुछ पुरानी यादों ने मेरे अंदर बसे डर को जिंदा कर दिया था'। हालांकि फिर सब ठीक हो गया आर्यन का जन्म हुआ। शाहरुख ने कहा था कि वो चाहते थे उनका पहला बच्चा बेटी हो लेकिन फिर आर्यन के जन्म से भी उन्हें खुशी हुई।

विज्ञापन
Shahrukh khan once revealed that he was scared gauri will die while giving birth to aryan
आर्यन खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हाल ही में मुंबई से गोवा जा रहे जहाज में चल रही रेव पार्टी में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे का नाम भी सामने आया है। खबर है कि एनसीबी की छापेमारी के दौरान बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन को भी हिरासत में लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी उनसे भी पूछताछ कर रहे हैं। इसमें 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें दिल्ली की तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed