फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan: रेव पार्टी में आया शाहरुख खान के बेटे का नाम, जानें आर्यन के बारे में ये खास बातें

Sun, 03 Oct 2021 01:07 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 03 Oct 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh khan son aryan khan in ncb custody know some interesting facts about him
आर्यन खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड का ड्रग्स कनेक्शन पिछले कुछ समय में ज्यादा ही चर्चा में आ गया है। हाल ही में मुंबई से गोवा जा रहे जहाज में चल रही रेव पार्टी में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे का नाम भी सामने आया है। खबर है कि एनसीबी की छापेमारी के दौरान बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन को भी हिरासत में लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी उनसे भी पूछताछ कर रहे हैं। इसमें 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें दिल्ली की तीन महिलाएं भी शामिल हैं।



जानें आर्यन खान के बारे में खास बातें

एनसीबी की छापेमारी के दौरान जहाज से कोकीन के अलावा अन्य तीन तरह के ड्रग्स भी बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान शाहरुख खान के बेटे आर्यन का कहना है कि उन्होंने पार्टी में शामिल होने के लिए किसी भी तरह का भुगतान नहीं किया था, उन्हें गेस्ट के तौर पर पार्टी में बुलाया गया था। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक चर्चित स्टार किड्स हैं जो अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहते हैं। आज आपको बताते हैं आर्यन खान के बारे मे कुछ खास बातें।

Shahrukh khan son aryan khan in ncb custody know some interesting facts about him
कभी खुशी कभी गम में आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

आर्यन खान को लेकर अक्सर दर्शकों के मन में ये सवाल उठता है कि वो कब बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। हालांकि शायद कम लोग ये बात जानते होंगे कि साल 2001 में आर्यन ने कभी खुशी कभी गम मेंअपने पिता शाहरुख के बचपन का किरदार निभाया था। ऐसे में आर्यन का बतौर हीरो डेब्यू होना बाकी है लेकिन वो फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालांकि वो अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं ऐसे में उन्हें शाहरुख का बेटा बुलाए जाना अच्छा नहीं लगता।

Shahrukh khan son aryan khan in ncb custody know some interesting facts about him
आर्यन खान - फोटो : Instagram

आर्यन खान को फिल्मों में सामने आने से ज्यादा पीछे काम करने का शौक है। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलोफोर्निया से फिल्म मेकिंग और राइटिंग का कोर्स किया हैं आर्यन पर्दे पर काम करने में खास दिलचस्पी नहीं रखते हैं। वो पढ़ाई पूरी होने के बाद अब वो कैमरा संभालने की इच्छा रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh khan son aryan khan in ncb custody know some interesting facts about him
आर्यन खान - फोटो : Social Media

आर्यन खान फिटनेस फ्रीक हैं। उन्होंने मार्शल आर्ट्स भी सीखा है और साल 2010 में महाराष्ट्र ताईकवांडो टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता था। इतना ही नहीं उन्हें ब्लैक बेल्ट भी हासिल है। आर्यन खान की आवाज भी बेहद शानदार है। उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'हम लाजवाब हैं' में तेज के किरदार के लिए उन्होंने डबिंग की थी। इतना ही नहीं उन्होंने लॉयन किंग की हिंदी डबिंग भी की थी जिसमें उन्होंने सिंबा के लिए आवाज दी थी।

विज्ञापन
Shahrukh khan son aryan khan in ncb custody know some interesting facts about him
शाहरुख खान, आर्यन खान - फोटो : Twitter

ये बात भी कम लोग ही जानते होंगे कि आर्यन को कार सिकनेस है। वो पैपराजी से दूर रहना ही पसंद करते हैं और इसलिए ज्यादा तस्वीरें नहीं खिचवाते हैं। एक तरफ जहां शाहरुख के छोटे बेटे अबराम को तस्वीरें क्लिक करवाना बहुत पसंद है तो वहीं आर्यन इससे दूर रहते हैं। इस बात का खुलासा खुद शाहरुख ने किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed