फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी गिरफ्तार, कभी इसके आतंक से खौफ खाते थे बॉलीवुड सितारे, दे चुका था धमकी

Sun, 23 Feb 2020 06:32 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 23 Feb 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
Bollywood extortionist Ravi Pujari arrested he extorting huge amounts from famous Bollywood Celebs
रवि पुजारी गिरफ्तार - फोटो : ट्विटर

कई हत्याओं में शामिल अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी (Ravi Pujari) को दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तार कर लिया गया। 15 वर्षों से फरार गैंगस्टर रवि पुजारी को पुलिस अधिकारियों की एक टीम भारत ला रही है। पुजारी को कथित तौर पर पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल और भारतीय खुफिया अधिकारियों ने अरेस्ट किया। रवि पुजारी वहीं गैंगस्टर है जो तमाम बड़े बॉलीवुड सितारों को धमका चुका है। आइए जानते हैं रवि पुजारी अब तक किन किन सितारों को धमका चुका है।

Bollywood extortionist Ravi Pujari arrested he extorting huge amounts from famous Bollywood Celebs
arijit singh

अरिजीत सिंह

2015 में अरिजीत सिंह को गैंगस्टर रवि पुजारी से 5 करोड़ रुपये के लिए धमकी भरा फोन आया था। हालांकि, अरिजीत ने इसकी पुलिस में शिकायत नहीं की थी। ओशिवरा पुलिस थाने में गायक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, पहले उनसे 5 करोड़ की रकम बतौर हफ्ता मांगी गई। न दे पाने की असमर्थता जताने पर उसके आदमी के लिए मुफ्त में दो शो करने के लिए धमकाया गया था।

Bollywood extortionist Ravi Pujari arrested he extorting huge amounts from famous Bollywood Celebs
प्रीति जिंटा और नेस वाडिया

प्रीति जिंटा और नेस वाडिया

साल 2014 में जब आईपीएल मैचों के दौरान प्रीति जिंटा और उनके ब्वॉयफ्रेंड बिजनेसमैन नेस वाडिया के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद प्रीति जिंटा ने नेस वाडिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी और उनपर छेड़खानी का आरोप लगाया था। इसके बाद नेस के पिता ने भी मुंबई पुलिस को शिकायत दी थी कि उन्हें अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी से धमकी मिल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood extortionist Ravi Pujari arrested he extorting huge amounts from famous Bollywood Celebs
Karishma Kapoor - फोटो : Twitter

करिश्मा कपूर और संजय कपूर

करिश्मा कपूर और संजय कपूर को धमकी देने के मामले में भी रवि पुजारी का नाम पूर्व में सामने आया था। मामला 2016 का है। संजय कपूर ने कहा था- मुंबई कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाने के बाद से ही उन्हें धमकी मिल रही है। 
विज्ञापन
Bollywood extortionist Ravi Pujari arrested he extorting huge amounts from famous Bollywood Celebs
mahesh bhatt with family - फोटो : social media

महेश भट्ट के परिवार को धमकी

रवि पुजारी 2014 में फिल्ममेकर महेश भट्ट की हत्या का प्लान भी बना चुका है ताकि फिल्म इंडस्ट्री में अपना खौफ कायम किया जा सके। साल 2007 में महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट की फिल्म 'धोखा' रिलीज होने के बाद उन्हें भी धमकी मिलने लगी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed