फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनम से ऐश्वर्या ने भुलाए 9 साल पुराने शिकवे, लेकिन ये सेलेब अब भी एक दूसरे को फूटी आंख नहीं भाते

Fri, 11 May 2018 08:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 11 May 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
bollywood famous cat fights between two actress
सोनम कपूर

बॉलीवुड में दो एक्ट्रेसेस के बीच झगड़ा कोई नई बात नहीं है। बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं जिनमें बिल्कुल भी नहीं बनती। यही नहीं जब भी किसी फंक्शन में ऐसी दो एक्ट्रेस का आमना-सामना होता है तो दोनों मुंह फेर लेती हैं। 8 मई को शादी के बंधन में बंधी सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय के बीच भी कभी ऐसा ही विवाद रहा है। दरअसल 2009 में ऐश्वर्या राय ने सोनम के साथ रेड कार्पेट पर एक साथ जाने से मना कर दिया था। इसके बाद सोनम ने मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या को 'आंटी' बोल दिया था। यह बात ऐश्वर्या राय को बिल्कुल पसंद नहीं आई थी हालांकि सोनम की शादी में पहुंचकर ऐश्वर्या ने पुराने सभी गिले शिकवे भुला दिए। भले ही सोनम और ऐश ने अपने झगड़े खत्म कर लिए हों लेकिन बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं जिनमें बिल्कुल नहीं बनती।

bollywood famous cat fights between two actress

कभी दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ अच्छी दोस्त हुआ करती थीं। दोनों के बीच रणबीर कपूर को लेकर दूरियां आईं। खबरों की माने तो कटरीना कैफ की वजह से रणबीर और दीपिका का ब्रेकअप हुआ था।

bollywood famous cat fights between two actress

करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा के बीच विवाद काफी पुराना है। दोनों का विवाद उस समय शुरू हुआ जब करीना ने कहा कि वह रानी मुखर्जी के अलावा किसी को एक्ट्रेस नहीं मानती। इसके बाद करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में उन्होंने प्रियंका के एक्सेंट को बनावटी बताया था। इसके अलावा फिल्म 'एतराज' के दौरान प्रियंका की लोगों ने जमकर तारीफ की जबकि करीना को सभी ने नजरअंदाज किया। तब से दोनों के बीच दरार पड़ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood famous cat fights between two actress
ऐश्वर्या और रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय के बीच कभी अच्छे संबंध नहीं रहे। इनके बीच फिल्म 'बंटी और बबली' के दौरान खटास आई। इस फिल्म में अभिषेक ने रानी मुखर्जी के साथ काम किया था। फिल्म के दौरान अभिषेक और रानी के अफेयर की खबरें सुर्खियों में थीं। चर्चा थी कि ऐश्वर्या और रानी मुखर्जी के बीच झगड़ा फिल्म 'चलते-चलते' के वक्त भी हुआ था।

विज्ञापन
bollywood famous cat fights between two actress

सोनाक्षी सिन्हा और जरीन खान के बीच फिल्म 'रेडी' के दौरान विवाद सामने आया। 'कैरेक्टर ढीला..' गाने की लॉन्चिंग के दौरान सोनाक्षी सिन्हा भी इवेंट में मौजूद थी उस समय सोनाक्षी सलमान के साथ फिल्म 'दबंग' कर रही थीं। प्रोग्राम के दौरान सोनाक्षी सिन्हा जरीन के पास से निकलीं और उन्हें हल्का सा धक्का दे दिया हालांकि जब जरीन से इस बारे में पूछा गया तो कहा कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed