फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 10 बॉलीवुड डायरेक्टर्स की पत्नियों का कुछ अलग है जलवा, कमाई में भी देती हैं पति को मात

Wed, 27 Feb 2019 04:13 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Wed, 27 Feb 2019 04:13 AM IST
विज्ञापन
bollywood Famous Film Directors And Their Profession Wives
प्रकाश झा - फोटो : social media

सही मायने में एक एक्टर को सुपर स्टार बनाने के लिए जितनी मेहनत डायरेक्टर करते हैं उतना कोई नहीं करता।  परदे के पीछे रहते हुए भी उनका काम सबसे मुश्किल होता है। किसी भी फिल्म को अच्छा या बुरा बनाने की पूरी जिम्मेदारी डायरेक्टर पर होती है। फिल्म की कमाई का एक बड़ा हिस्सा डायरेक्टर के पास ही जाता है। लोग फिर भी फिल्म डायरेक्टर को जान लेते हैं लेकिन उनकी पत्नियों के बारे में शायद ही किसी को जानकारी हो, जानिए बॉलीवुड डायरेक्टर्स के पत्नियों के बारे में जो किसी भी मामले में अपने पति से कम नहीं हैं....



गंगाजल, अपरहण, राजनीति और आरक्षण जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर प्रकाश झा ने पॉपुलर एक्ट्रेस दीप्ती नवल से शादी की थी। लेकिन साल 2002 से ही दोनों अलग रह रहे हैं। दीप्ती ने वैसे तो कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और इस दौरान उन्होंने 'दो पैसे की धूप, चार आने की बारिश' अपनी पहली फिल्म डायरेक्ट की थी। 

bollywood Famous Film Directors And Their Profession Wives
रोहित शेट्टी - फोटो : social media

बॉलीवुड के एक्शन फिल्म के मास्टरमैन डायरेक्टर रोहित शेट्टी से तो हर कोई वाकिफ है और शायद आपने उनकी गोलमाल, सिंघम, सिंघम रिटर्न्स और चेन्नई एक्प्रेस जैसी हिट फिल्में देखी ही होंगी। बात करें उनकी पत्नी की तो उन्होंने साल 2005 में माया मोरे से शादी की थी जो कि एक बैंकर हैं। दोनों का एक 10 साल का बेटा भी है। लेकिन रोहित की पत्नी लाइमलाइट से बेहद दूर हैं। 

bollywood Famous Film Directors And Their Profession Wives
राजकुमार हिरानी - फोटो : social media

बीते साल रिलीज हुई फिल्म 'संजू' के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म का तो हर कोई फैन है। उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट में मुन्नाभाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्नाभाई, 3 इडियट्स और पीके शामिल हैं। बता दें कि हिरानी ने मनजीत लांबा से शादी की है जो कि एयर इंडिया में एक पायलट के तौर पर काम कर चुकी हैं। हालांकि उन पर मीटू कैंपेन के तहत एक अस्सिटेंट डायरेक्टर ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood Famous Film Directors And Their Profession Wives
कबीर खान - फोटो : social media

इस कड़ी में फिल्म 'एक था टाइगर' और सुपरहिट फिल्म 'चक दे इंडिया' के डायरेक्टर कबीर खान का भी नाम आता है। कबीर ने पॉपुलर टीवी होस्ट मिनी माथुर से शादी की है। मिनी ने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन ऑयडल के चार सीजन को खुद संभाला था। इससे पहले वह फेमस टीवी चैनल एमटीवी पर कई शोज को होस्ट कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
bollywood Famous Film Directors And Their Profession Wives
अनुराग बासु - फोटो : social media

फिल्म 'बर्फी' और 'जग्गा जासूस' के डायरेक्टर अनुराग बासु ने तानी से शादी की है जो कि एक मल्टीमीडिया और एडवर्टाइजिंग फील्ड में हैं। अनुराग की तानी से मुलाकात गुवाहटी में एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म के दौरान हुई थी। उस समय तानी अनुराग की बॉस हुआ करती थीं। दोनों की लव स्टोरी एक डिनर टेबल पर हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed