फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiss Day: बॉलीवुड फिल्मों के वो किस सीन, जिन्हें आज तक नहीं भूल पाए होंगे दर्शक

Wed, 13 Feb 2019 06:23 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 13 Feb 2019 06:23 AM IST
विज्ञापन
bollywood famous kiss scene on kiss day special
kiss day
आज Kiss Day है और इस मौके पर हम आपको बॉलीवुड के पॉपुलर किस सीन के बारे में बताते हैं । 'चुंबन' का चलन तो बॉलीवुड में शुरुआती दौर से रहा है। हीरो-हीरोइन के बीच प्यार को दर्शाने के लिए कई तरह के प्रतीकात्मक चीजों का प्रयोग किया गया जैसे बगिया में दो फूलों का आपस में मिलना, उन पर तितली का आकर बैठना, दो पक्षियों का चोंच लड़ाना।


बॉलीवुड के चुंबन की बात ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। चुंबन का नाम आते ही बॉलीवुड के वो तमाम लिपलॉक जहन में घूम जाते हैं जिन्होंने चर्चा बटोरी। देविकारानी से लेकर इमरान हाशमी तक हर अदाकार ने परदे पर चुंबन को सार्थक बना दिया है। आइए जानते हैं बॉलीवुड में अब तक के सबसे बोल्ड चुंबन।
 
bollywood famous kiss scene on kiss day special
Devika Rani
हिमांशु राय और देविका रानी (1933)

हिन्दी सिनेमा के शुरुआती दौर में ऑन स्क्रीन 'किस' करना अपने आप में बड़ी चुनौती थी। हालांकि हिमांशु राय और देविका रानी ने इस काम को कर दिखाया। फिल्म 'कर्मा' में दोनों एक दूसरे को स्मूच करते दिखे।
bollywood famous kiss scene on kiss day special
डिंपल कपाड़िया
ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया (1973)

फिल्म 'बॉबी' ने युवा प्रेम को काफी बढ़ावा दिया है। इस फिल्म में ऋषि कपूर बेहद खूबसूरत डिंपल कपाड़िया को स्मूच करते नजर आए हैं और इसी दमदार किस की वजह से ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood famous kiss scene on kiss day special
SHASHI KAPOOR
शशि कपूर और जीनत अमान (1978)

फिल्मों को रोमांटिक बनाने में जीनत अमान का काफी हाथ रहा है। फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' से उन्होंने हीरोइनों को हॉटनेस की एक अलग इमेज दी। इसी फिल्म में शशि कपूर के साथ लिप लॉक ने बॉलीवुड में धूम मचा दी थी।
विज्ञापन
bollywood famous kiss scene on kiss day special
bollywood flashback vinod khanna madhuri dixit
माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना ( 1988)

फिल्म 'दयावान' में माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना के बीच हुआ 'किस' बॉलीवुड का सबसे मशहूर किस है। खबर तो ये भी थी लोग सिर्फ इस किस के सीन को देखने के लिए ही ये फिल्म देखने गए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed