आज के दौर में बॉलीवुड फिल्में, गानों की बदौलत भी हिट होती हैं। बॉलीवुड में कई म्यूजिकल लव स्टोरी फिल्में भी देखने को मिली है। लेकिन इन फिल्मों को अपनी ही आवाज से हिट करने वाले सिंगर्स परदे के पीछे से ही पूरी जान फूंकते हैं। हालांकि बदलते वक्त के साथ ही कई महिला सिंगर्स भी अब पर्दे के आगे आने लगी हैं। ऐसे में आज बात करेंगे उनके बिना मेकअप वाले लुक की....
बिना मेकअप भी ग्लैमरस दिखती हैं बॉलीवुड की ये फीमेल सिंगर्स, एक-एक तस्वीर दे रही सुंदरता की गवाही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीति मोहन
नीति मोहन ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर के गाने इश्क वाला लव से करियर की शुरुआत की थी। यह गाना उस साल का हिट गाना था, और युवा वर्ग के तो जुबान पर चढ़ा हुआ था। तूने मरी एंट्रियां, इंडिया वाले, बैंग-बैंग टाइटल ट्रैक से लोकप्रिय हुईं नीति का देखिए बिना मेकअप वाला लुक।
कनिका कपूर
'बेबी डॉल मैं सोने दी' और 'चिटिया कलाइयां' जैसे सुपरहिट पार्टी सॉन्ग्स बॉलीवुड को देने वालीं फेमस प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर का लुक बिना मेकअप भी काफी अच्छा है।
नेहा कक्कड़
नेहा सिंगिंग में जितनी माहिर हैं, वह उतना ही बेहतरीन डांस भी करती हैं। नेहा के म्यूजिक और डांसिग वीडियोज इंटरनेट पर आते ही छा जाते हैं। नेहा ने अपने करियर की शुरुआत 'इंडियन आइडल' में बतौर कंटेस्टेंट की थी। तस्वीर में देखिए नेहा का नो मेकअप लुक।
मोनाली ठाकुर
'इंडियन आइडल' से करियर की शुरुआत करने वाली मोनाली ठाकुर रिएलिटी शो 'राइजिंग स्टार' में बतौर जज नजर आ चुकी हैं। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर मोनाली ठाकुर ने संवार लूं', 'तूने मारी एंट्रिया' जैसे सुपरहिट गाने दिए हैं।