बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के अलावा उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ और मां आयशा श्रॉफ भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। आयशा श्रॉफ अक्सर अपने बच्चों की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इस बार उन्होंने टाइगर श्रॉफ की एक तस्वीर पोस्ट की है।
मां ने सोशल मीडिया पर साझा की जमीन पर सोते टाइगर श्रॉफ की तस्वीर, कैप्शन में लिखी ये बात
तस्वीर में टाइगर जमीन पर ही सोते हुए नजर आ रहे हैं। आमतौर पर जब सितारे अपनी लग्जरी का बहुत ख्याल रखते हैं, तो वहीं टाइगर इन सबसे बिल्कुल बेखबर जमीन पर ही सो गए। टाइगर की इस तस्वीर पर उनके फैंस भी खूब कमेंट्स कर रहे हैं।
टाइगर की इस तस्वीर को उनकी मां आयशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि 'मेहनत के बाद गहरी नींद आती है। मुझे तुम पर बेहद गर्व है टाइगर श्रॉफ।'
The deep sleep of hard work❤️❤️❤️❤️ so proud of you my son ❤️❤️❤️❤️ @tigerjackieshroff
A post shared by Ayesha Shroff (@ayeshashroff) on
याद दिला दें कि हाल ही में टाइगर की एक शर्टलेस तस्वीर वायरल हुई थी। तस्वीर उनके करियर के शुरुआती दिनों की मालूम पड़ रही थी। टाइगर सिक्स पैक एब्स में नजर आए। तस्वीर देखकर अनुपम खेर ने मजाकिया अंदाज में लिखा था- 'हड्डियां निकल आई हैं, कुछ खाते क्यों नहीं?'
Jab daadi nahi aati thi...🐥 #bachpana
A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on
फिल्मों की बात करें तो टाइगर श्रॉफ इस साल मार्च में रिलीज हुई फिल्म 'बागी 3' में नजर आए थे। अहमद खान निर्देशित इस फिल्म में टाइगर के अलावा रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर की मुख्य भूमिका है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके अलावा उनके पास फिल्म 'हीरोपंती' का सीक्वल और 'रैम्बो' है। दोनों ही फिल्में अगले साल रिलीज होंगी।
प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' के पोस्टर रिलीज पर भारी पड़ा विकास दुबे का एनकाउंटर, अगले साल होगी रिलीज