{"_id":"5f3bdd7d8ebc3e3ce407b2c6","slug":"bollywood-film-actress-amrita-puri-birthday-special-here-know-about-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amrita Puri Birthday: 'काय पो छे' से अमृता पुरी को मिली बॉलीवुड में पहचान, जानें कैसा रहा फिल्मी सफर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amrita Puri Birthday: 'काय पो छे' से अमृता पुरी को मिली बॉलीवुड में पहचान, जानें कैसा रहा फिल्मी सफर
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 20 Aug 2020 05:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमृता पुरी, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री अमृता पुरी के परिवार का कोई भी सदस्य फिल्मी दुनिया से नहीं है। ऐसे में जब उन्होंने बॉलीवुड में आने के बारे में सोचा तो उनके पिता इसके लिए राजी नहीं थे। हालांकि जब अमृता की पहली फिल्म 'आयशा' (2010) रिलीज हुई तो उनके पिता को बेहद गर्व हुआ। 20 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाने वालीं अमृता पुरी के बारे में जानते हैं ऐसी ही कुछ खास बातें।
2 of 5
पिता के साथ अमृता पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
अमृता पुरी के पिता आदित्य पुरी एचडीएफसी बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। फिल्मों के लिए अपने पिता को मनाने में उन्हें पूरे दो साल लगे थे। एक इंटरव्यू में अमृता ने कहा था कि 'मेरे पिता मेरे इस कदम से सहमत नहीं थे। मुझे बहुत मेहनत करनी पड़ी। दो साल बाद वो मान गए। हालांकि जब मेरी पहली फिल्म रिलीज हुई तो मेरे पिता बहुत उत्सुक थे। उन्हें मुझ पर गर्व हुआ।'
3 of 5
अमृता पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
डेब्यू से पहले अमृता ने कई फिल्मों के लिए ऑडिशन दिया। इसके बाद साल 2012 में उनकी फिल्म 'ब्लड मनी' आई जो फ्लॉप रही। साल 2013 में 'काई पो छे' से अमृता को बॉलीवुड में बड़ी पहचान मिली। ये उनके करियर की पहली हिट फिल्म थी। इसके बाद अमृता 'जजमेंटल है क्या' (2019) में दिखीं। उनकी आने वाली फिल्म '83' है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमृता पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई खत्म करने के बाद अमृता ने लेखन और थियेटर करना शुरू किया। एक साल तक उन्होंने विज्ञापन एजेंसी के लिए लिखने का काम किया। साथ ही वो फिल्मों और विज्ञापनों के लिए ऑडिशन देने लगीं। जल्दी ही उन्हें कोटेक्स का एड मिला। इसके बाद उन्होंने पीपल फर्स्ट, गार्नियर और लॉरियल सहित अन्य बड़ी कंपनियों के विज्ञापन किए।
विज्ञापन
5 of 5
अमृता पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
2015 में अमृता पुरी ने टीवी की दुनिया में कदम रखा और 'स्टोरीज बाई रविंद्रनाथ टैगोर' सीरीज में काम किया। इसके अलावा उन्होंने 'पीओडब्ल्यू- बंदी युद्ध के' में काम किया। अमृता ने वेब सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' और 'मेड इन हेवेन' में भी काम किया है। निजी जिंदगी की बात करें तो साल 2017 में अमृता ने मुंबई के रेस्टोरेंट मालिक इमरुन सेठी से शादी की थी। इस साल की शुरुआत में खबर आई थी कि अमृता की शादी ठीक नहीं चल रही है। दोनों के तलाक की भी चर्चा थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।