फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किरदारों में ढलने के बाद रणदीप हुड्डा सहित इन सितारों को पहचानना हुआ था मुश्किल, एक को लोग समझ बैठे थे 'सब्जी वाली'

Thu, 20 Aug 2020 05:42 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 20 Aug 2020 05:42 AM IST
विज्ञापन
Randeep Hooda Birthday Special: Actors Whose Role leave you Speechless in film character
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : ट्विटर

आज बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा का जन्मदिन है। रणदीप का जन्म 20 अगस्त 1976 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था। हुड्डा की गिनती बॉलीवुड के उन कलाकारों में होती है जो हमेशा अपने काम से लोगों को प्रभावित करते हैं। सरबजीत में उनके द्वारा निभाया गया किरदार आज भी लोगों के रोंगटे खड़े कर देता है। चलिए बात करते हैं बॉलीवुड के ऐसे स्टार्स की जिन्होंने फिल्म में अपने किरदार को कुछ ऐसे जिया कि असल जिंदगी में फैंस उन्हें देखकर हैरान रह गए। 

Randeep Hooda Birthday Special: Actors Whose Role leave you Speechless in film character
पा फिल्म

अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'पा' से हर किसी को हैरान कर दिया था। कोई अंदाजा भी नहीं लगा पाया था कि ये आमिताभ बच्चन है। याद दिला दें कि फिल्म में अमिताभ के साथ ही अभिषेक भी नजर आए थे।

Randeep Hooda Birthday Special: Actors Whose Role leave you Speechless in film character
अदा शर्मा

अदा शर्मा ने किसी फिल्म के लिए लुक टेस्ट दिया था। उस दौरान उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। फोटोज में वह मैली-फटी साड़ी पहने, बिखरे बाल में सब्जी बेचती नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों में अदा को पहचानना मुश्किल हो रहा था। सीन की डिमांड के चलते अदा गरीब सब्जी बेचने वाली बनी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Randeep Hooda Birthday Special: Actors Whose Role leave you Speechless in film character
सरबजीत

फिल्म 'सरबजीत' में रणदीप हुड्डा के किरदार ने न सिर्फ दर्शकों पर छाप छोड़ी बल्कि हैरान भी किया। फिल्म को  उमंग कुमार ने निर्देशित किया था। 'सरबजीत', सरबजीत सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म थी। फिल्म में रणदीप ने सरबजीत की तरह दिखने के लिए महज 25 दिनों में 18 किलो वजन कम भी किया था।

विज्ञापन
Randeep Hooda Birthday Special: Actors Whose Role leave you Speechless in film character
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म 'छपाक' में भी दीपिका पादुकोण का लुक कुछ ऐसा ही था कि पहली बार में उन्हें कोई पहचान ही नहीं पाया। फिल्म में दीपिका एसिड पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के किरदार में दिखाई दी थीं। दीपिका पादुकोण का ये लुक देख फैंस हैरान रह गए हैं। उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed