{"_id":"59d09ede4f1c1b65548b525b","slug":"bollywood-film-based-on-mahatma-gandhi-hit-on-box-office","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गांधी जी के जीवन पर बनी पांच फिल्में जिसने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गांधी जी के जीवन पर बनी पांच फिल्में जिसने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े
Mon, 02 Oct 2017 08:19 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
amarujala.com- Presented by: अरविंद
Updated Mon, 02 Oct 2017 08:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
Gandhi Ji
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मोहनदास करमचंद गांधी पर बॉलीवुड में कई एंगल से फिल्में की गई। जिसमें देश की स्वतंत्रता के लिए लड़े गए आंदोलनों को बखूबी दिखाया गया है।
'महात्मा: लाइफ ऑफ गांधी,
2 of 7
Gandhi Ji
फिल्म 'महात्मा: लाइफ ऑफ गांधी, 1869-1948 ने गांधी जी के जीवन और उनके भारत की आजादी के लिए किए गए संघर्ष को दिखाया है। फिल्म की भाषा अंग्रेजी थी और विट्ठभाई झावेरी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को दा गांधी नेशनल मेमोरियल फंड ने भारत सरकार की फिल्म डिविजन के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था। फिल्म ब्लैक एंड व्हाइट थी और लोगों ने इस फिल्म को खूब सराहा था।
फिल्म 'गांधी'
3 of 7
Gandhi Ji
बता दें कि गांधी जी पर बनी फिल्म 'गांधी' एक बायोग्राफिक ड्रामा मूवी थी जिसे 30 नवंबर 1982 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को रिचर्ड एटनबोरो ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को रवि शंकर ने म्यूजिक दिया और बेस्ट पिक्चर के लिए 'एकेदमी अवार्ड' मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
'मेकिंग ऑफ दा महात्मा'
4 of 7
Gandhi Ji
गांधी जी पर बनी फिल्म 'मेकिंग ऑफ दा महात्मा' थी जिसे जाने-माने डायरेक्टर श्याम बेनेगल ने डायरेक्ट किया था। फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी। फिल्म में गांधी जी के दक्षिण अफ्रीका के दर्शन को दिखाया गया था। गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के साथ हो रहे नस्लीय भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई थी। इस फिल्म से एक्टर रजीत कपूर को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड मिला था। फिल्म को स्पशेल जूरी के लिए भी नेशनल अवार्ड हासिल हुआ था और फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म के लिए भी नेशनल अवार्ड से नवाजा गया था। फिल्म में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए दर्शन जरीवाला को नेशनल अवार्ड मिला।
विज्ञापन
'मैंने गांधी को नहीं मारा'
5 of 7
Gandhi Ji
2005 में आई गांधी जी पर आधारित फिल्म 'मैंने गांधी को नहीं मारा' में अनुपम खेर ने जबरदस्त अभिनय किया था और अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के काम को भी सराहा गया था। फिल्म को जन्हू बरुआ ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को बेस्ट एक्ट्रेस, स्पेशल जूरी अवार्ड, नेशनल फिल्म अवार्ड मिला था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।