देश में न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड फिल्मों को पसंद करने वाला भी एक बड़ा वर्ग है। ऐसे में न सिर्फ दर्शक बल्कि निर्देशक और निर्माता भी हॉलीवुड को पसंद करते हैं और उनसे इंस्पायर होते हैं। हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्में यूं तो आपस में बेहद अलग हैं। लेकिन बॉलीवुड में केवल हॉलीवुड फिल्में ही नहीं बल्कि उनके पोस्टर्स भी कॉपी किए जाते हैं। इस पैकेज में आपको दिखाते हैं बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्मों के पोस्टर्स जो हॉलीवुड फिल्मों से कॉपीड हैं।
2 of 17
हॉलीवुड फिल्म से कॉपीड जिंदगी मिलेगी न दोबारा का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
जिंदगी न मिलेगी दोबारा
ऋतिक रोशन, अभय देओल और फरहान अख्तर स्टारर फिल्म जिंदगी मिलेगी न दोबारा देखने के बाद कई लोगों ने जिदंगी को जीने और देखने का नजरिया बदल लिया था। फिल्म के एक पोस्टर में शर्टलेस ऋतिक के साथ अभय और फरहान सड़क पर चलते नजर आ रहे थे। फिल्म का ये पोस्टर लॉर्ड्स ऑफ डॉगटाउन से कॉपीड था।
3 of 17
हॉलीवुड फिल्म से कॉपीड गजनी का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
गजनी
आमिर खान और आसिन स्टारर फिल्म गजनी 2008 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। वहीं फिल्म का पोस्टर सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म हल्क से कॉपीड था।
4 of 17
हॉलीवुड फिल्म से कॉपीड पीके का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
पीके
गजनी के अलावा आमिर खान की सुपरहिट फिल्म पीके का पोस्टर भी हॉलीवुड से ही कॉपीड था। आमिर की फिल्म का पोस्टर पुर्तगाली सिंगर क्विम (Quim Barreiros) की एक एलबम से कॉपीड था।
5 of 17
हॉलीवुड फिल्म से कॉपीड एक विलेन का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक विलेन
श्रद्धा कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म एक विलेन का पोस्टर भी हॉलीवुड डांस फिल्म स्ट्रीट डांस से प्रेरित दिखता है। वहीं फिल्म का दूसरे पोस्टर में भी हॉलीवुड फिल्म फेसऑफ की झलक नजर आती है।