फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: बिना हीरोइन के फिल्माई गईं ये बॉलीवुड फिल्में, दमदार कहानी के दम पर बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई

Wed, 10 May 2023 05:32 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 10 May 2023 05:32 PM IST
विज्ञापन
bollywood film that have no heroine dhamaal OMG A Wednesday Aamir Chain Kulii Ki Main Kulii Ferrari Ki Sawaari
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

सिनेमा की दुनिया में जब किसी फिल्म को बनाने की बात होती है या उस पर चर्चा होती है तो सबसे पहले फिल्म के स्टार कास्ट पर काम किया जाता है, जिसमें मुख्य तौर पर हीरोइन और हीरो का चयन होता है। अक्सर फिल्म की कहानी लिखते हुए हीरो और हीरोइन के किरदार पर खास ध्यान दिया जाता है। फिल्म में दोनों के लिए मुख्य तौर पर सीन्स लिखे जाते हैं। कहा जाता है कि हीरो और हीरोइन का साथ और साझेदारी फिल्म की कहानी का आधार होते हैं, लेकिन समय के साथ यह नजरिया बदला है। पहले पुरुष प्रधान फिल्मों पर ज्यादा ध्यान दिया जाता था, लेकिन अब महिला प्रधान फिल्में भी बनाई जाती हैं। ठीक उसी तरह इंडस्ट्री में कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जिन्हें बिना हीरोइन के बनाया गया है। उन फिल्मों को फैंस ने न सिर्फ पसंद किया, बल्कि फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की। चलिए आज हम आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने बिना हीरोइन के भी दर्शकों को कहानी से बांधे रखा।

bollywood film that have no heroine dhamaal OMG A Wednesday Aamir Chain Kulii Ki Main Kulii Ferrari Ki Sawaari
फरारी की सवारी - फोटो : सोशल मीडिया

फरारी की सवारी
सबसे पहले बात करते हैं फिल्म 'फरारी की सवारी' की। यह फिल्म शर्मन जोशी, बोमन ईरानी और ऋत्विक साहोरे के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में कोई हीरोइन नहीं है। फिल्म की कहानी एक पिता और उसके बेटे के बीच भावनात्मक प्यार पर आधारित थी। साल 2012 में आई इस फिल्म ने फैंस को प्रभावित किया। 10 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 44 करोड़ कमाए और सुपर हिट साबित हुई।

bollywood film that have no heroine dhamaal OMG A Wednesday Aamir Chain Kulii Ki Main Kulii Ferrari Ki Sawaari
फिल्म आमिर - फोटो : Social media

आमिर
इस लिस्ट में अगली फिल्म है 'आमिर'। राजकुमार गुप्ता की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'आमिर' बिना किसी हीरोइन के फिल्माई गई थी। फिल्म में राजीव खंडेलवाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जो एक मुस्लिम डॉक्टर के किरदार में नजर आए थे। फिल्म की कहानी आतंकवाद के विषय पर आधारित थी। राजीव जब मुंबई लौटते हैं तो वह एक रहस्य में कॉलर द्वारा आतंकवादी साजिश का शिकार होने लगते हैं। इस फिल्म की कहानी फैंस को खूब पसंद आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood film that have no heroine dhamaal OMG A Wednesday Aamir Chain Kulii Ki Main Kulii Ferrari Ki Sawaari
ए वेडनेसडे - फोटो : Social media

ए वेडनेसडे
फिल्म 'ए वेडनेसडे' भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म में अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह ने मुख्य भूमिका निभाई है, जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से फैंस का दिल जीता। इस फिल्म में भी कोई हीरोइन नहीं थी। साल 2008 में आई सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 2006 में मुंबई ट्रेन में हुए बम ब्लास्ट पर आधारित थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। अनुपम और नसीरुद्दीन की दमदार अदाकारी के कारण फिल्म में किसी अभिनेत्री की जरूरत महसूस नहीं हुई। साल 2013 में हॉलीवुड में भी इसकी रीमेक फिल्म बनाई गई।

 

विज्ञापन
bollywood film that have no heroine dhamaal OMG A Wednesday Aamir Chain Kulii Ki Main Kulii Ferrari Ki Sawaari
धमाल - फोटो : सोशल मीडिया

धमाल
अब बात करते हैं फिल्म 'धमाल' की। नाम की तरह ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म में पांच हीरो मुख्य भूमिका में थे, लेकिन एक भी हीरोइन फिल्म में नहीं थी। फिल्म में दर्शकों के लिए ठहाकों का भरपूर डोज था, जिस कारण उन्हें एक्ट्रेस की कमी महसूस नहीं हुई। पांच हीरो और उनके किरदारों के बीच जुगलबंदी ने दर्शकों को फिल्म से बांधे रखा। साल 2007 में आई फिल्म 'धमाल' 10 करोड़ के बजट में बनी थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और हिट साबित हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed