पूरी दुनिया में आज कोरोना वायरस का आंतक मचा हुआ है। समाज में चल रही इस उथल-पुथल में इसकी भयावह स्थिति दर्शाने के लिए फिल्म को लेकर इसका नाम भी रजिस्टर्ड हो गया है। गौरतलब है कि फिल्मों में बीमारियों का वर्णन लंबे समय से होता आ रहा है। अक्सर समाज में व्याप्त ऐसी बीमारियों के बारे में फिल्मों के जरिए प्रकाश डाला गया है साथ ही व्यक्तियों पर पड़ने वाले इसके असर को भी दर्शाया गया है। आज हम आपके सामने ऐसी ही 10 हिंदी फिल्मों का लेखा जोखा लेकर आए हैं जिनमें किरदार विभिन्न बीमारियों से जूझते हुए दिखाई दिए।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
आनंद (1971)
साल 1971 में रिलीज हुई यह फिल्म सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेहतरीन फिल्मों में एक है। राजेश खन्ना के अलावा इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और सुमिता सान्याल भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में राजेश कैंसर से जूझ रहे होते हैं बावजूद इसके वह मस्तमौला जिंदगी में विश्वास रखते हैं। मरने से पहले भी वह दोस्तों और अपने करीबियों का भला करने का प्रयास करते हैं। इस फिल्म का निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया है। करीब 50 सालों बाद यह फिल्म आज भी अपनी बेहतरीन कहानी, अभिनय, निर्देशन और संगीत के लिए याद की जाती है।
कल हो ना हो (2003)
करण जौहर निर्देशित यह फिल्म एक रोमांटिक फिल्म है जिसे आज भी लोग पसंद करते हैं। फिल्म में मुख्य किरदारों में शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा हैं। फिल्म में अमन माथुर (शाहरुख खान) को हृदयवाहिका रोग होता है। हालांकि इस बात से अनजान नैना (प्रीति जिंटा) उससे प्यार करने लगती है। नैना का भविष्य सुरक्षित करने के लिए अमन, नैना को रोहित पटेल (सैफ अली खान) के करीब भेजने की कोशिश करता है। साल 2003 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी।
ब्लैक (2005)
संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी मुख्य किरदारों में नजर आए। फिल्म में रानी बहरी और अंधी होती हैं। वहीं उनके टीचर बने अमिताभ बच्चन को भी अलजाइमर रोग से पीड़ित दिखाया गया है। दोनों की केमिस्ट्री लाजवाब नजर आई है। इस फिल्म ने कई पुरस्कार अपने नाम किए। यह फिल्म अपने अभिनय और निर्देशन के चलते आज भी हिंदी सिनेमा जगत की कमाल की फिल्मों में शुमार है। अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए अमिताभ बच्चन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त किया।
पा (2009)
साल 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, विद्या बालन और अभिषेक बच्चन मुख्य किरदारों में नजर आए। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक 12 वर्षीय बच्चे का किरदार अदा किया है जो प्रोगेरिया नामक बीमारी से जूझ रहा है। इस बीमारी में बच्चे का शरीर अपनी उम्र से कहीं अधिक व्यक्ति की तरह बर्ताव करने लगता है। आर बाल्की निर्देशित यह फिल्म अमिताभ बच्चन के लुक के कारण भी सुर्खियों में रही। फिल्म को लोगों से लेकर फिल्म समीक्षकों तक से अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हुई थी।