बॉलीवुड में दमदार फिल्में बनाई जाती हैं और उन फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से कलाकार दर्शकों के पसंदीदा बन जाते हैं। हालांकि दर्शकों को भी अच्छी कहानी और बढ़िया एक्टिंग ही पसंद आती है। ऐसे में अगर कोई कलाकार अच्छा अभिनय नही करता है तो फिर फैंस भी उसे धीरे धीरे उसकी फिल्मों को अनदेखा करने लगते हैं। बॉलीवुड के बहुत से हीरो-हीरोइन ऐसे रहे हैं जिन्होंने अपने करियर में जबरदस्त सफलता भी देखी और फिर असफलता का भी स्वाद चखा।
बॉलीवुड: वो फिल्में जो इन सितारों के लिए साबित हुईं गेम चेंजर, डूबते करियर को फिर दी नई उड़ान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड में बिग बी का क्या ओहदा है ये बताने की जरूरत नहीं है। अमिताभ बच्चन 70 के दशक से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं और आज भी उनका सफर जारी है। हालांकि एक दौर ऐसा आ गया था जब अमिताभ का करियर ढलान पर चला गया था। उस वक्त अमिताभ की फिल्में फ्लॉप हो रही थीं और वह बहुत परेशानी में रहने लगे थे। ऐसे में उन्होंने अपने दोस्त यश चोपड़ा से मदद मांगी थी और उन्हें लेकर यश चोपड़ा ने फिल्म बनाई थी 'मोहब्बतें' जो जबरदस्त हिट हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ के किरदार को खूब पसंद किया गया था और इसके बाद से अमिताभ ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार एक्शन और कॉमेडी के साथ साथ देशभक्ति फिल्मों के लिए भी जाने जाते हैं। अक्षय बॉलीवुड के सबसे अनुशासित और मेहनती कलाकार हैं। 90 के दशक से उन्होंने दर्शकों के दिल पर जादू चलाया है। हालांकि अक्षय की जिंदगी में एक वक्त ऐसा आया था जब बैक टू बैक 14 फिल्में फ्लॉप हुई थीं। इन फिल्मों के फ्लॉप होने से अक्षय बिल्कुल हाशिए पर आ गए थे। इसके बाद उनकी झोली में आई फिल्म 'जानवर'। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया और इसके बाद रिलीज सभी फिल्में सुपरहिट रही।
सनी देओल
बॉलीवुड के दमदार अभिनेता सनी देओल फिल्मों में अपने अभिनय के साथ साथ जबरदस्त डायलॉग बोलने के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी फिल्में खूब पसंद की जाती थीं। हालांकि सनी देओल ने भी उस दौर का सामना किया है जब उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगी थी। सनी देओल के करियर को डूबने से जिस एक्शन फिल्म ने उबारा, उसका नाम है ‘अर्जुन’। इस फिल्म से सनी एक बार फिर हिट हीरो की लिस्ट में आ गए थे।
सलमान खान
सलमान बॉलीवुड के दबंग अभिनेता हैं जिनकी एक्शन, कॉमेडी जैसी सभी फिल्में खूब पसंद की जाती हैं। सलमान ने सिर्फ अपने अनोखे अभिनय से ही नहीं बल्कि अपने गुड लुक्स से भी लोगो को दीवाना बनाया है। हालांकि सुपरस्टार का तमगा पाने के बाद भी सलमान की फिल्में फ्लॉप होने लगी थीं। सलमान की सभी फिल्में फ्लॉप होने लगी थी इसके बाद उन्हें मिली फिल्म 'वांटेड'। इस फिल्म ने ही उनके करियर को बचाया था और उन्हें बड़ा हीरो बना दिया था।