फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: जब आर्यन-अनन्या के फुटबॉल मैच में रेफरी बने थे शाहरुख, महीप कपूर ने शेयर किया वीडियो

Sat, 30 Oct 2021 02:24 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 30 Oct 2021 02:24 PM IST
विज्ञापन
When Shah Rukh Khan played referee at Ananya and Aryan's football match
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे शनिवार 30 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। आज का दिन उनके लिए डबल सेलिब्रेशन का है, क्योंकि उनके बेस्ट फ्रेंड आर्यन खान को क्रूज ड्रग्स मामले में कोर्ट से जमानत मिली और वह जेल से छूटकर वापस शनिवार को ही घर आये हैं। सभी जानते हैं कि अनन्या पांडे न सिर्फ आर्यन खान की बल्कि शाहरुख की बेटी सुहाना खान की भी अच्छी दोस्त हैं। अनन्या की मां भावना पांडे और गौरी खान भी अच्छे दोस्त हैं। शाहरुख और चंकी पांडे के बीच की बॉन्डिंग भी काफी अच्छी है। शाहरुख ने अपने एक इंटरव्यू में खुद ही इस बात का खुलासा किया था कि चंकी पांडे ने उनके शुरुआती दिनों में मदद की थी और उनको अपने घर रखा था। 



 

When Shah Rukh Khan played referee at Ananya and Aryan's football match
अनन्या पांडे और आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम

वैसे तो अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं, लेकिन क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन और उनकी चैट सामने आने के बाद जब उनसे पूछताछ की गई थी तो उनकी सक्रियता थोड़ी कम हो गई थी। उनके लिए यह थोड़ा मुश्किल भरा भी रहा था। अनन्या, सुहाना खान और आर्यन खान की बॉन्डिंग काफी अच्छी है और अक्सर उनको पार्टी करते हुए भी देखा जाता है। अब एक वीडियो में अनन्या पांडे, आर्यन खान और शनाया कपूर के साथ फुटबॉल खेलती हुई दिख रही हैं। 

When Shah Rukh Khan played referee at Ananya and Aryan's football match
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो को महीप कपूर ने शेयर किया है। इंडस्ट्री के अन्य लोगों की तरह संजय कपूर और उनकी पत्नी महीप कपूर का भी खान परिवार से अच्छा रिश्ता है। शनाया कपूर भी सुहाना की बहुत अच्छी दोस्त हैं। इस वीडियो में पार्क में अनन्या, आर्यन और शनाया कपूर फुटबॉल खेल रहे हैं और शाहरुख खान रेफरी की भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Shah Rukh Khan played referee at Ananya and Aryan's football match
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

महीप कपूर ने यह वीडियो 2019 में अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था, शनाया यह एक गोल है। इसमें लिखा था कि लड़कियों के साथ हमेशा पक्षपाती नहीं। आगे लिखा था, कोई उसे पसंद नहीं करता...। इस वीडियो में शाहरुख खान से आर्यन खान गोल को लेकर बहस करते हुए दिख रहे हैं और बगल में अनन्या पांडे भी खड़ी है। वीडियो में शाहरुख को हुड वाली जैकेट में रेफरी की भूमिका निभाते हुए दिखाया गया है। वह बच्चों को फुटबॉल मैच के लिए पार्क में ले गये हैं। अनन्या पांडे वीडियो में पिंक जैकेट में दिख रही हैं।
 

विज्ञापन
When Shah Rukh Khan played referee at Ananya and Aryan's football match
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

खेल के दौरान आर्यन अपनी टीम के बचाव में शाहरुख के साथ तर्क करने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं। लेकिन शाहरुख, शनाया के लिए चीयर करते हुए कहते हैं...हां शनाया! यह एक लक्ष्य है।अभिनेता मजाक में कहते हुए सुने जा सकते हैं, यह फुटबॉल विश्व कप फाइनल में पहुंचने का हमारा भारतीय तरीका है। अनन्या पांडे ने साल 2019 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कार्तिक आर्यन के साथ पति पत्नी और वो और ईशान खट्टर के साथ खाली पीली फिल्म में काम किया है। अनन्या पांडे ने अभी तक सिर्फ तीन ही फिल्में की हैं, लेकिन वह 72 करोड़ की मालकिन हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Maheep Kapoor (@maheepkapoor)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed