बॉलीवुड में फिल्म हिट कराने के लिए दमदार कहानी, बेहतरीन एक्टिंग और स्टार्स के बीच की केमेस्ट्री काफी मायने रखती है। हालांकि कई बार फिल्म की कहानी तो बेहद बढ़िया होती हैं, लेकिन उसमें एक्ट करने वाले स्टार्स के उम्र में जबरदस्त फासला देखने को मिलता है। ऐसे में डायरेक्टर्स के मन में भी ये डर बैठा रहता है कि कहीं हीरो-हीरोइन की बेमेल जोड़ी फिल्म को कमजोर ना कर दे। हालांकि बॉलीवुड में बहुत सी फिल्में ऐसी बनी है जहां पर्दे पर बेमेल जोड़ी ने भी कमाल दिखाया है और फिल्म सुपरहिट हुई है। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ फिल्मों के बारे में जिनकी बेमेल जोड़ियों ने भी फैंस को बना दिया था दीवाना।
गोविंदा-कटरीना से लेकर रणदीप-आलिया तक, जब इन बेमेल जोड़ियों ने पर्दे पर दिखाई जबरदस्त केमेस्ट्री और फिल्म हो गई सुपरहिट
गोविंदा-कटरीना
बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा की जोड़ी करिश्मा-रवीना के साथ तो जबरदस्त जमती थी, लेकिन जब सालों बाद गोविंदा ने पर्दे पर कमबैक किया तो उनकी जोड़ी बनी कटरीना कैफ के साथ। उस वक्त गोविंदा की उम्र थोड़ी ज्यादा हो चुकी थी और कटरीना अपने करियर के शुरुआत पर थीं। फिल्म 'पार्टनर' में दोनों को एक साथ कास्ट किया गया। फिल्म तो हिट हुई ही साथ ही इस जोड़ी को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला।
रणदीप हुड्डा- आलिया भट्ट
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इम्तियाज अली ने रणदीप और आलिया की ऑड जोड़ी को भी पर्दे पर एक साथ कास्ट किया था। फिल्म 'हाईवे' में रणदीप एक ट्रक ड्राइवर के रोल में थे जो आलिया को किडनैप कर लेता है। ये जोड़ी रोमांस के मामले में देखने में भले ही ऑड लगे, लेकिन फिल्म की कहानी की डिमांड के हिसाब से ये बेहद लाजवाब थी। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया और साथ ही रणदीप और आलिया की जोड़ी भी फैंस को पसंद आ गई।
नसीरुद्दीन शाह- विद्या बालन
विद्या जब फिल्मों में आई भी नहीं थी तबसे नसीरुद्दीन ने पर्दे पर पिता के किरदार निभाने शुरू कर दिए थे। ऐसे में जब 'द डर्टी पिक्चर' में दोनों को एक साथ कास्ट किया गया तो फैंस को लगा कि ये लबेमेल जोड़ी कहानी को कमजोर ना कर दे। हालांकि नसीरुद्दीन और विद्या की दमदार एक्टिंग और कमैस्ट्री ने ना सिर्फ फिल्म को सुपरहिट बनाया बल्कि इनकी जोड़ी को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला।
रणबीर कपूर- ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय इतनी खूबसूरत हैं कि जिसके साथ खड़ी हो जाएं उसे भी खूबसूरत बना देती हैं। हालांकि पर्दे से लंबे समय से दूर रहने वाली ऐश्वर्या ने जब 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर के साथ रोमांस किया तो दर्शकों की सांसे थम गई। रणबीर और ऐश्वर्या के उम्र के अंतर को लेकर ये जोड़ी भले ही बेमेल लग सकती हो, लेकिन दोनों की केमेस्ट्री फैंस को जबरदस्त पसंद आई थी।
