{"_id":"5ff17c028ebc3e3d41437b40","slug":"mohnish-bahl-career-was-almost-finished-until-he-did-film-maine-pyar-kiya-with-salman-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्लॉप फिल्मों से परेशान होकर इंडस्ट्री छोड़ने वाले थे मोहनीश बहल, पर्दे पर सलमान से मोल ली दुश्मनी तो चमक गई किस्मत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फ्लॉप फिल्मों से परेशान होकर इंडस्ट्री छोड़ने वाले थे मोहनीश बहल, पर्दे पर सलमान से मोल ली दुश्मनी तो चमक गई किस्मत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 03 Jan 2021 01:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Mohnish Bahl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की दुनिया में कौन किस वक्त फ्लॉप होगा और किस वक्त किसकी किस्मत चमक जाएगी ये कोई नहीं जान पाता। इस इंडस्ट्री में बने रहने के लिए मेहनत के साथ-साथ किस्मत का होना भी बहुत जरूरी है। कुछ ऐसा ही किस्सा है एक्टर मोहनीश बहल का जिन्हें एक वक्त तक लगातार मिली असफलताओं ने तोड़ दिया था और उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया था। हालांकि उनका वक्त अचानक बदला और एक फिल्म ने उनकी किस्मत पलट दी।
2 of 5
मोहनीश बहल
मोहनीश बहल ने 1983 में आई फिल्म 'बेकरार' से बतौर सपोर्टिंग एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई और मोहनीश के करियर में ग्रहण लग गया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में की लेकिन सारी फिल्में फ्लॉप साबित हुईं। लगातार मिल रही असफलताओं से मोहनीश को लगने लगा कि इंडस्ट्री में अब उन्हें काम नहीं मिलेगा और फिल्में भी हिट नहीं होने वाली हैं। ऐसे में वो इंडस्ट्री छोड़कर पायलट बनने की तैयारी में लग गए।
3 of 5
मोहनीश बहल
हालांकि किस्मत को मोहनीश के लिए कुछ और ही मंजूर था। असफलता के दौर में उनकी मुलाकात सलमान खान से हुई। सलमान ने मोहनीश का नाम फिल्म 'मैंने प्यार किया' के एक किरदार के लिए आगे बढ़ा दिया। फिल्म में मोहनीश विलेन के किरदार में थे। फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई और इसके साथ मोहनीश के किस्मत के सितारे भी बुलंद हो गए। उनके किरदार को काफी पसंद किया गया और उनका करियर भी आगे बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मोहनीश बहल
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद मोहनीश ने और भी कई फिल्मों में काम किया। फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' में मोहनीश ने पॉजिटिव रोल निभाया और ये फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म के साथ मोहनीश ने दुनिया को बता दिया कि वो हर तरह के किरदार निभा सकते हैं। इन फिल्मों के अलावा मोहनीश 'हम आपके हैं कौन', 'राजा हिंदुस्तानी', 'कहो ना प्यार है', 'शादी करके फंस गया यार' जैसी फिल्म में काम करके शोहरत कमाई।
विज्ञापन
5 of 5
मोहनीश बहल
फिल्मों के अलावा मोहनीश ने टीवी पर भी काम किया और वहां भी उनकी एक्टिंग फैंस को काफी पसंद आई। मोहनीश टीवी शो 'संजीवनी' में डॉक्टर बने नजर आए इसके बाद 'दिल मिल गए' में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया। मोहनीश बहल कई फिल्मों और सीरीयल में सपोर्टिंग किरदार भी निभाते नजर आ चुके हैं। आखिरी बार उन्हें फिल्म 'पानीपत' में देखा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।