सब्सक्राइब करें

जेएनयू छात्रों का समर्थन करने वाले एक्टर्स पर कंगना रणौत का निशाना, बोलीं- ‘वे भी आतंकवादी से कम नहीं’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 03 Jan 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut slams Deepika pandukone Swara bhaskar Anurag kashyap for supporting JNU protests
कंगना रणौत - फोटो : ANI

कंगना रणौत ने एक बार फिर से बॉलीवुड के कई कलाकारों पर निशाना साधा है। उन्होंने दीपिका पादुकोण, स्वरा भास्कर, तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप सहित उन सितारों पर गुस्सा निकाला जिन्होंने जेएनयू में हुए प्रदर्शन का समर्थन किया था। कंगना के मुताबिक इन लोगों का भांडा फूट गया है।

Trending Videos
Kangana Ranaut slams Deepika pandukone Swara bhaskar Anurag kashyap for supporting JNU protests
उमर खालिद - फोटो : Umar Khalid | Facebook

दरअसल दिल्ली दंगा मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जेएनयू के पूर्व छात्रनेता उमर खालिद के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। अपराध शाखा ने उमर खालिद पर दंगे भड़काना, दंगों की साजिश रचना, देश विरोधी भाषण देने के अलावा कई धाराओं में करीब 100 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया है। अब कंगना रणौत ने उमर खालिद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut slams Deepika pandukone Swara bhaskar Anurag kashyap for supporting JNU protests
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam

कंगना ने लिखा कि 'Bullydawood फिल्म इंडस्ट्री का एक और भांडा फूट गया। जिन भी लोगों ने जेएनयू छात्रों और शाहीन बाग धरने का समर्थन किया था, जो अपने आपको अभिनेता और अभिनेत्री कहते हैं, वे भी आतंकवादी से कम नहीं हैं। उन्होंने दंगे भड़काने में सक्रिय भूमिका निभाई। जागो भारत और देखो।‘

Kangana Ranaut slams Deepika pandukone Swara bhaskar Anurag kashyap for supporting JNU protests
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

अपने एक अन्य ट्वीट में कंगना ने एक यूजर को टैग करते हुए लिखा कि ‘अब यह साबित हो चुका है कि जेएनयू स्टूडेंट्स झूठ फैला रहे थे और सीएए को लेकर गलत जानकारी दे रहे थे। उन्होंने स्वीकार कर लिया है कि वह नफरत, झूठ और आतंकवाद फैलाने में भागीदार थे। अब ये फिल्मी जोकर क्या माफी मांगेंगे? दंगों में गई लोगों की जान की भरपाई कैसे होगी?’ कंगना जिस यूजर को अपना जवाब दे रही थीं उसने अपने ट्वीट में स्वरा भास्कर, अनुराग कश्यप, दीपिका पादुकोण और तापसी पन्नू की तस्वीर अटैच कर रखी थी।

विज्ञापन
Kangana Ranaut slams Deepika pandukone Swara bhaskar Anurag kashyap for supporting JNU protests
कंगना रणौत, दिलजीत दोसांझ - फोटो : Twitter

कंगना पहले भी इन कलाकारों पर निशाना साध चुकी हैं और ट्विटर पर कई बार उनकी बहस हो चुकी है। जब शाहीन बाग में प्रदर्शन चल रहा था तब कंगना ने कई ट्वीट किए थे। फिलहाल अभिनेत्री किसान आंदोलन करने वालों का विरोध कर रही हैं। इस बात को लेकर बीते दिनों ट्विटर पर उनकी और दिलजीत दोसांझ की खूब बहस हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed