{"_id":"60b480599dbabf5fab34fbd4","slug":"bollywood-first-tarzan-hemant-birje-became-star-after-his-first-film-then-got-vanished-from-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यादें: गुमनामी की गलियों में खो गया बॉलीवुड का 'टार्जन', इंटीमेट सीन देकर बटोरीं थीं सुर्खियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यादें: गुमनामी की गलियों में खो गया बॉलीवुड का 'टार्जन', इंटीमेट सीन देकर बटोरीं थीं सुर्खियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 31 May 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हेमंत बिरजे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक मायानगरी हैं जहां किसका सितारा कब चमक जाएगा और कौन कब गुमनामी के अंधेरे में खो जाएगा, ये किसी को पता नहीं चल पाता है। बॉलीवुड में बहुत से सितारे ऐसे आए जिन्होंने पहली ही फिल्म से जबरदस्त सुर्खियां बटोर लीं।लोग इन सितारों के दीवाने हो गए। उन्हें देखकर ऐसा लगा कि ये सितारा एक दिन इंडस्ट्री का सुपरस्टार कहलाएगा, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर हुआ।
गुमनामी की जिंदगी जी रहे बॉलीवुड के 'टार्जन'
आंखों में सपने लिए आए बहुत से सितारे सिर्फ वन टाइम वंडर बनकर रह गए। उनमें से कुछ सितारे फिल्मों में मुख्य भूमिका नहीं निभा पाए तो सपोर्टिंग रोल में खुश हो गए तो कुछ सितारे ऐसे भी रहें जो गुमनाम गलियों में चले गए। इसमें अभिनेता हेमंत बिरजे का नाम भी शामिल है जिन्हें कभी बॉलीवुड का 'टार्जन' कहा जाता था। कभी रातों रात चमकता सितारा बने हेमंत आज गुमनाम हो चुके हैं।
2 of 5
हेमंत बिरजे
- फोटो : सोशल मीडिया
हेमंत बिरजे मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। उन दिनों निर्देशक बब्बर सुभाष अपनी फिल्म के लिए हीरो की तलाश कर रहे थे। उन्हें एक ऐसे हीरो की तलाश थी जो देखने में ताकतवर हो लेकिन स्वभाव से थोड़ा शर्मिला।उसी वक्त उनकी नजर हेमंत पर पड़ी थी।
3 of 5
एडवेंचर्स ऑफ टॉर्जन
- फोटो : सोशल मीडिया
सुभाष ने हेमंत को रोल के लिए कहा और उनकी ट्रेनिंग शुरू कर दी। चंद महीनों की ट्रेनिंग के बाद हेमंत कैमरे के आगे खड़े होने के लिए बिल्कुल तैयार हो गए और इस तरह उनकी फिल्मों में एंट्री हो गई। 'अंडवेंचर्स ऑफ टार्जन' में हेमंत को लीड रोल मिला था। फिल्म में उनके और किमी काटकर के बीच काफी बोल्ड सीन फिल्माए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एडवेंचर्स ऑफ टॉर्जन
- फोटो : सोशल मीडिया
हेमंत बिरजे ने इस फिल्म से जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं। इसके बाद उन्होंने और भी कई फिल्में की जिसमें वो सलमान खान और मिथुन चक्रवर्ती जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम करते नजर आए थे। हालांकि हेमंत बिरजे की फिल्में फ्लॉप होने लगी और वो धीरे धीरे बॉलीवुड से गायब होने लगे।जब नए सितारे बड़े पर्दे पर छाने लगे तो लोगों के लोग हेमंत को भूलने लगे।
विज्ञापन
5 of 5
हेमंत बिरजे
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद वो इंडस्ट्री में किसी भी बात को लेकर चर्चा में नहीं आए। फिल्मों में काम ना मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति भी बिगड़ने लगी। 2016 में ऐसी खबरें सामने आई थी कि उनकी माली हालत खराब होने के चलते वो बेघर हो गए। बताया गया कि जिस घर में वो रह रहे थे वहां के मालिक ने उन्हें बाहर कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।