बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वो अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। रवीना 90 के दशक की उन हीरोइनों में शामिल हैं जिनके लिए दुनिया आज भी दीवानी है। ऐसे में जब भी वो फैंस के लिए कुछ तस्वीरें या वीडियो साझा करती हैं तो वो झट से वायरल हो जाती है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लॉकडाउन के चलते सभी सितारों की तरह रवीना भी घर पर आराम फरमाने को मजबूर हैं। हालांकि वो घर पर रहकर ही तस्वीरें क्लिक कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो साझा किए हैं। वीडियो में अभिनेत्री अपने गांव के खेत में फावड़े से काम करती और प्लास्टिक निकालती हुई नजर आ रही हैं। रवीना का यह वीडियो असल में सबूत है कि उन्होंने सच में यह काम किया है।
वीडियो: रवीना टंडन को खेत में फावड़ा चलाते देख यूजर्स ने उठाए सवाल, अभिनेत्री ने दिया ये सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, अभिनेत्री ने बीते दिनों कुछ तस्वीरें साझा कीं थी। तस्वीरों के साथ रवीना ने लिखा था कि वीकेंड में उन्होंने अपने खेत में प्लास्टिक कचरा हटाने का काम किया। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठा रहे थे। एक यूजर ने अभिनेत्री से पूछा था कि उन्होंने वाकई ऐसा कुछ किया है या सिर्फ तस्वीरें खिंचवाई हैं।
इसके बाद अब अभिनेत्री ने सबूत देते हुए एक नया वीडियो साझा किया है, इसमें वह फावड़े से मिट्टी खोदती और उसमें से प्लास्टिक कचरा निकालती हुई नजर आ रही हैं। रवीना ने इस नए वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'हां भाई, सच में किया। आप में से बहुतों ने पूछा कि क्या मैंने सच में इसे खोदा है? इससे पहले मैंने सिर्फ एक छोटा सा वीडियो साझा किया था, मैं नहीं चाहती थी कि आपको मेरे खुदाई करने की क्षमता के साथ पकाऊं, मुझे पता नहीं था कि मुझे इस दौरान कैमरे में शूट किया जा रहा है। चलो शुभरात्रि जी! जय रामजी।'
इससे पहले साझा किए वीडियो में रवीना ने लिखा था, 'मेरे गांव के घर में मजदूरों द्वारा खेत में छोड़े गए प्लास्टिक के अवशेषों से छुटकारा पाने की कोशिश कर रही हूं। मोहल्ले के आसपास भी प्लास्टिक कचरा उठाने का काम किया। यह वीकेंड अच्छी तरह से बिताया!'
90 के दशक की सुपरहिट हीरोइन रवीना टंडन आज भी बेहद यंग एंड फिट नजर आती हैं। उनकी तस्वीरें देख हर कोई उनपर दिल हार जाता है। कुछ दिनों पहले रवीना ने अपनी नो मेकअप लुक वाली तस्वीर साझा की थी जिसमें उनकी खूब तारीफ की गई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो रवीना टंडन जल्द ही फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में नजर आएंगी।