{"_id":"60b4b9c7cf77cf2ed5658f2c","slug":"kamaal-r-khan-locks-his-twitter-account-after-ugly-feud-with-salman-khan-and-mika-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्विटर वॉर: केआरके ने लॉक किया अपना अकाउंट, सलमान खान को लेकर की थी बयानबाजी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ट्विटर वॉर: केआरके ने लॉक किया अपना अकाउंट, सलमान खान को लेकर की थी बयानबाजी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Mon, 31 May 2021 04:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान, केआरके
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केआरके यानी कमाल राशिद खान पिछले कई दिनों से अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। केआरके ने सुपरस्टार सलमान खान पर हमला बोलते हुए कई ट्वीट्स किए थे। सलमान खान से पंगा लेते हुए केआरके ने उन्हें काफी भला बुरा कहा था। जब सलमान खान की ओर से उन पर मानहानि का मुकदमा किया गया तो केआरके का कहना था कि उन्होंने फिल्म 'राधे' की खराब समीक्षा की इसलिए ऐसा हुआ है। इसके बाद सलमान के समर्थन में उतरें सिंगर मीका सिंह से भी उन्होंने बैर ले लिया और मीका को नाक से गाना गाने वाला सिंगर कह डाला।
केआरके ने लॉक किया अपना ट्विटर अकाउंट
इतना सब होने के बाद अब लगता है केआरके ने इस ट्विटर वार को खत्म कर दिया है। दरअसल, केआरके ट्विटर के जरिए बयानबाजी कर रहे थे और अब उन्होंने ट्विटर की सेटिंग्स में बदलाव कर दिए है। उन्होंने अपने अकाउंट को लॉक कर दिया है, अब उनका अकाउंट वही लोग देख सकेंगे जो उन्हें फॉलो करते हैं।
2 of 5
केआरके के ट्विटर अकाउंट का स्क्रीनशॉट
- फोटो : Twitter
जी हां, ट्विटर पर बयानबाजी के बाद केआरके ने अपने अकाउंट को लॉक कर दिया है। अगर आप केआरके ट्विटर अकाउंट पर जाएंगे तो उनके अकाउंट पर प्राइवेट लिखा आ रहा है। फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' के रिव्यू को लेकर केआरके और सलमान खान के बीच विवाद शुरू हुआ था। पहले भी कई बार केआरके उनकी फिल्मों का निगेटिव रिव्यू कर चुके हैं। मानहानि का केस होने के बाद केआरके के बोल बदल गए।
3 of 5
सलमान खान, केआरके
- फोटो : Instagram
उन्होंने कहा था, 'मैं ये पहले भी कई बार कह चुका हूं कि अगर कोई एक्टर और प्रोड्यूसर नहीं चाहता कि मैं उसकी फिल्म का रिव्यू करूं तो मैं नहीं करता। राधे का रिव्यू करने पर सलमान खान ने मेरे खिलाफ मानहानि का केस किया मतलब ये कि वे मेरे रिव्यू से काफी ज्यादा इफेक्ट हो रहे हैं। इसलिए अब से मैं उनकी फिल्मों के रिव्यू नहीं करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केआरके
अगले ट्वीट में केआरके ने सलीम खान से अपील करते हुए लिखा था, 'आदरणीय सलीम खान साहब, मैं यहां सलमान खान का करियर और फिल्म को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं हूं। मैं फन के लिए फिल्मों का रिव्यू करता हूं। अगर सलमान को मेरे रिव्यू से परेशानी है तो मैं नहीं करूंगा रिव्यू अब। अगर उन्होंने पहले कहा होता तौ मैं रिव्यू नहीं करता।'
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान, केआरके
- फोटो : Instagram
लेकिन फिर अगले ही दिन केआरके के सुर बदले और उन्होंने आर-पार की लड़ाई लड़ने का फैसला कर लिया। उन्होंने ट्वीट में बिना सलमान खान का नाम लिए लिखा था, 'उन्होंने बहुत से लोगों का करियर बर्बाद किया है। जिसने भी उसके खिलाफ बोला है उसने उस व्यक्ति का करियर बर्बाद कर दिया, मैं इसका करियर चौपट करके इसको सड़क पर लाऊंगा। अब मुझे बॉलीवुड से बहुत से कॉल आ रहे हैं। बहुत से लोग ट्वीट कर सजेशन मांग रहे हैं। बहुत से लोगों ने मुझसे ये भी कहा कि भाई बचके रहना ये तुमको मरवा देगा। आप सभी की चिंता के लिए धन्यवाद, लेकिन मैं फिर भी इससे नहीं डरता। मैं सच के लिए लड़ता रहूंगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।