सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: सलमान खान के तौलिये से लेकर माधुरी के लहंगे तक, करोड़ों रुपये में नीलाम होते हैं स्टार के कपड़े

एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 04 Nov 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Bollywood From Salman Khan towels to Madhuri dixit lehenga stars outfit are auctioned for crores of rupees
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिल्मों के जरिए फैंस के दिलों पर राज करते हैं। इन फिल्मों में दमदार कहानी और कलाकारों की शानदार एक्टिंग के अलावा एक और चीज है, जो फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है और वो स्टार्स के कपड़े हैं। जी हां, बॉलीवुड फिल्मों में स्टार्स कई बार कुछ ऐसा पहन लेते हैं, जिससे फैंस अपनी नजर नहीं हटा पाते हैं। इसी वजह से कुछ लोग उन आउटफिट के लिए कोई भी कीमत देने के लिए तैयार हो जाते हैं। इस स्टोरी में हम आपको स्टार्स के कुछ ऐसे कपड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी नीमाली की गई और उन्हें फैंस ने लाखों-करोड़ों की कीमत देखकर खरीदा था।

 
माधुरी का लहंगा
साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘देवदास’ में माधुरी दीक्षित के काम को हर किसी ने पसंद किया था। इस फिल्म का गाना ‘मार डाला’ आज भी फैंस की जुबा पर चढ़ा हुआ है। इस गाने में माधुरी ने ग्रीन कलर का लहंगा पहना था। इस खूबसूरत लहंगे को उस वक्त तीन करोड़ की कीमत में बेचा गया था।
Trending Videos
Bollywood From Salman Khan towels to Madhuri dixit lehenga stars outfit are auctioned for crores of rupees
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार का सूट
अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओ माय गॉड’ फैंस के बीच हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में अक्षय के साथ परेश रावल नजर आए थे। फिल्म में अक्षय कुमार ने जो सूट पहना था, उसे 15 लाख रुपये में नीलाम किया गया था। अक्षय के इस सूट से मिले पैसों को चैरिटी में दान कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood From Salman Khan towels to Madhuri dixit lehenga stars outfit are auctioned for crores of rupees
शम्मी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शम्मी कपूर का स्कार्फ
शम्मी कपूर की फिल्म ‘जंगली’ आज भी फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। इस फिल्म के एक सीन में शम्मी कपूर ने स्कार्फ पहना था, जिसे उनके चाहने वाले ने 1.56 लाख रुपये की कीमत देकर खरीदा था।

Bollywood From Salman Khan towels to Madhuri dixit lehenga stars outfit are auctioned for crores of rupees
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। वह आज के समय में बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी राज कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने ‘यूनीसेफ सेव गर्ल कैंपेन’ अपने हॉट पिंक हील्स को नीलाम किया था। उनकी ये हील्स 2.5 लाख रुपये में बिकी थी और ये पैसे दान कर दिए गए थे।

विज्ञापन
Bollywood From Salman Khan towels to Madhuri dixit lehenga stars outfit are auctioned for crores of rupees

सलमान खान का तौलिया
फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में सलमान खान का गाना ‘जवानी फिर न आए’ शायद ही किसी ने नहीं सुना होगा। इस फिल्म में सलमान ने तौलिया लेकर डांस किया था और उनका ये हुक स्टेप लंबे समय तक फैंस के बीच छाया रहा था। इस गाने में सलमान ने तौलिया इस्तेमाल किया था वह 1.42 लाख में नीलाम किया गया था। इस पैसे को सलमान ने स्नेहा फाउंडेशन को दान में दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed