सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: सितारों ने खास अंदाज में दी फैंस को दिवाली की बधाई और पूजा की फोटो पोस्ट कर ट्रोल हुए फरहान, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 04 Nov 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap: Farhan gets trolled by posting pictures of Pooja and celebs wished fans on Diwali in a special way read 10 entertainment news
अमिताभ बच्चन, फरहान खान - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में दिवाली की धूम है। दिवाली के त्योहार का एक अलग महत्व है, यह विश्व स्तर पर दीया जलाकर मनाया जाता है। रंगोलियां सजाई जा रही हैं। वहीं भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या का रंग ही अलग है। अयोध्या में भव्य दिवाली मनाई जा रही है। पीएम मोदी ने भी देश वासियों को दिवाली की सुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए। इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों ने सभी को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही धन, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। 



Happy Diwali 2021: सितारों ने कुछ इस अंदाज में दी फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं, अमिताभ ने जया बच्चन के साथ साझा की पुरानी तस्वीर

Trending Videos
Filmy Wrap: Farhan gets trolled by posting pictures of Pooja and celebs wished fans on Diwali in a special way read 10 entertainment news
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के हैंडसम हंक विक्की कौशल और बार्बी गर्ल कटरीना कैफ इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आए दिन उनकी शादी की खबरें   खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं इस बीच यह खबर भी वायरल हो रही है कि विक्की कौशल ने अपनी सपनों की राजकुमारी कटरीना कैफ को बेहद ही क्यूट और रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया है।

The Proposal: मुझसे शादी करोगी? इस रोमांटिक अंदाज में विक्की कौशल ने किया कटरीना को प्रपोज

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap: Farhan gets trolled by posting pictures of Pooja and celebs wished fans on Diwali in a special way read 10 entertainment news
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अनुपम खेर ने गुरुवार को एक खूबसूरत कविता के जरिए दिवाली विश की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें एक कविता के जरिए दीपावली की शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि गुरुवार, चार नवंबर, को देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है कि जब भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ 14 वर्ष का वनवास खत्म कर अयोध्या लौटे थे, तो लोगों ने उनका स्वागत दीप जलाकर किया था। तभी से दिवाली का त्योहार मनाने की परंपरा है। 

सोशल मीडिया: अभिनेता अनुपम खेर ने ऐसे विश की दिवाली, इस खूबसूरत कविता के जरिए दिया यह संदेश

Filmy Wrap: Farhan gets trolled by posting pictures of Pooja and celebs wished fans on Diwali in a special way read 10 entertainment news
फरहान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता फरहान खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपनी कई फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी गर्लफ्रेंड शिवानी दांडेकर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में फरहान शिबानी के साथ ऑफिस में आयोजित हुए दिवाली पूजा में हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में खास बात यह थी कि वह अपने माथे पर तिलक लगाए नजर आ रहे हैं। इंटरनेट पर इस फोटो के सामने आते ही अब यूजर्स अभिनेता को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। फरहान के दिवाली पूजा करने पर कई ट्रोलर्स उनके धर्म पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं।
 

सोशल मीडिया: दिवाली पूजा की तस्वीर पोस्ट कर बुरे फंसे फरहान खान, ट्रोलर्स ने पूछ डाला ये सवाल

विज्ञापन
Filmy Wrap: Farhan gets trolled by posting pictures of Pooja and celebs wished fans on Diwali in a special way read 10 entertainment news
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण भारतीय फिल्मों की खूबसूरत अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की पति नागा चैतन्य से तलाक लेने के बाद यह पहली दिवाली है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर दिवाली के दिन कई तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में सामंथा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कुछ तस्वीरों में उन्होंने दिवाली के दिन एक खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई है, जबकि एक तस्वीर में वह अपने कुत्तों के साथ दिख रही हैं। सामंथा अपने डॉग्स हैश और साशा के साथ पोज दे रही हैं। 

सोशल मीडिया: नागा चैतन्य से अलग होने के बाद सामंथा की पहली दिवाली, तस्वीरें शेयर कर ऐसे कर रही हैं सेलिब्रेट 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed