{"_id":"6183d6a27196b133187f9296","slug":"social-media-farhan-khan-got-trapped-by-posting-a-picture-of-diwali-puja-trollers-raised-questions-on-his-religion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: दिवाली पूजा की तस्वीर पोस्ट कर बुरे फंसे फरहान खान, ट्रोलर्स ने पूछ डाला ये सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: दिवाली पूजा की तस्वीर पोस्ट कर बुरे फंसे फरहान खान, ट्रोलर्स ने पूछ डाला ये सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 04 Nov 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फरहान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता फरहान खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपनी कई फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी गर्लफ्रेंड शिवानी दांडेकर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में फरहान शिबानी के साथ ऑफिस में आयोजित हुए दिवाली पूजा में हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में खास बात यह थी कि वह अपने माथे पर तिलक लगाए नजर आ रहे हैं। इंटरनेट पर इस फोटो के सामने आते ही अब यूजर्स अभिनेता को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। फरहान के दिवाली पूजा करने पर कई ट्रोलर्स उनके धर्म पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं।
फरहान को ट्रोल कतरते हुए एक यूजर ने लिखा, जो अल्लाह का नहीं हुआ वह इंसानों का क्या होगा। वहीं, एक ट्रोलर ने फरहान के धर्म पर सवाल उठाते हुए कहा, फरहान हिंदु है या मुस्लिम?
Trending Videos
2 of 5
फरहान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, फरहान ने हाल ही में धनतेरस के मौके पर आयोजित हुई पूजा की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। तस्वीर में फरहान और शिबानी एक-दूसरे के बगल में बैठे नजर आए। हालांकि, फोटो में जिस बात ने सबका ध्यान अपनी ओर खींटा वह था फरहान माथे पर लगा एक टीका।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
फरहान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर में अभिनेता माथे पर टाकी लगाए सफेद ट्राउजर के साथ नीले रंग का कुर्ता पहने दिखाई दिए। वहीं, शिबानी गहरे हरे रंग की ड्रेस पहनी दिखाई दीं। तस्वीर को साझा करते हुए फरहान ने मुस्कुराते हुए चेहरे वाले इमोजी के साथ अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "हैप्पी दिवाली"।
4 of 5
फरहान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि फरहान और शिबानी बीते तीन साल से रिलेशनशिप में हैं। बीते कई महीनों से दोनों के जल्द ही शादी करने की खबरें सामने आ रही हैं, हालांकि कपल अभी तक इस अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इससे पहले, फरहान ने हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी से शादी की थी, लेकिन साल 2017 में दोनों अलग हो गए थे। पहली शादी से उनकी दो बेटियां शाक्य और अकीरा भी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
फरहान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान अख्तर को आखिरी बार राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म तूफान में देखा गया था। इस फिल्म में परेश रावल और मृणाल ठाकुर भी मुख्य भूमिका में थे। हाल ही में, उन्होंने अपनी आगामी निर्देशित फिल्म जी ले जरा की घोषणा की थी। इस फिल्म में अभिनेत्री आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा जोनास लीड रोल में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।