सब्सक्राइब करें

Diwali Celebration: सोहा अली खान ने पति कुणाल व बेटी इनाया के साथ की लक्ष्मी पूजा, शेयर कीं तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 04 Nov 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Diwali Celebration Soha Ali Khan performed Lakshmi Puja with husband Kunal Khemu and daughter Inaaya Naumi Kemmu
सोहा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2020 में दिवाली के त्योहार की रौनक काफी फिकी रही थी। ऐसे में इस साल देशभर में इस त्योहार को काफी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्योहार को अपने परिवार के साथ मना रहे हैं, जिसकी झलक वह फैंस के बीच शेयर करना नहीं भूल रहे हैं। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सोहा अली खान दिवाली के इस खूबसूरत त्योहार को अपने पति कुणाल खेमू और क्यूट बेटी इनाया नौमी खेमू के साथ मना रही हैं, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को दिखाई है।

 
सोहा अली खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पति कुणाल और बेटी इनाया के साथ पूजा करती नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि, सोहा, कुणाल और क्यूट इनाया मंदिर के आगे सिर झुकाए हुए बैठे हैं। दूसरी तस्वीर सोहा अली खान की है, जिसमें वह जमीन पर बैठकर पोज दे रही हैं। वहीं, आखिरी तस्वीर क्यूट इनाया की है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Soha (@sakpataudi)

Trending Videos
Diwali Celebration Soha Ali Khan performed Lakshmi Puja with husband Kunal Khemu and daughter Inaaya Naumi Kemmu
सोहा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

लुक की बात करें तो, सोहा ने पिंक कलर की कुर्ता और स्टाइलिश सलवार पहनी हुई है, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं। कुणाल गोल्डन कलर की शेरवानी में हमेशा की तरह काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, नन्ही इनाया ने पिंक और पीले कलर का फ्रॉक पहना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali Celebration Soha Ali Khan performed Lakshmi Puja with husband Kunal Khemu and daughter Inaaya Naumi Kemmu
सोहा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
इन तस्वीरों के साथ सोहा अली खान ने एक प्यारा सा कैप्शन दिया है, जिसमें उन्होंने सभी को दिवाली की बधाई दी है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘दीपावली की शुभकामनाएं प्यार और रोशनी आपके घर और दिल के हर अंधेरे कोने को रोशन करे।’ सोहा की इन दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
Diwali Celebration Soha Ali Khan performed Lakshmi Puja with husband Kunal Khemu and daughter Inaaya Naumi Kemmu
सोहा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सोहा अली खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी कई तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में इनाया दिवाली पर रंगोली बनाती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में सोहा अपनी बड़ी बहन सबा अली खान और भतीजी सारा अली खान के साथ नजर आ रही हैं। इसमें तीनों ही कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस दौरान तीनों ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी सुंदर लग रही हैं।
विज्ञापन
Diwali Celebration Soha Ali Khan performed Lakshmi Puja with husband Kunal Khemu and daughter Inaaya Naumi Kemmu
सोहा अली खान - फोटो : Instagram Post
सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने साल 2015 में शाही अंदाज में शादी रचाई थी। हालांकि, इससे पहले दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। शादी के 2 साल बाद कपल ने बेटी इनाया का अपनी जिंदगी में स्वागत किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed