फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: विद्या बालन से लेकर इरफान खान तक, फिल्मों से पहले टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके हैं ये कलाकार

Wed, 23 Feb 2022 11:41 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 23 Feb 2022 11:41 PM IST
सार

मनोरंजन जगत में कई कलाकार ऐसे भी हैं, जिन्होंने छोटे मंच से अपनी शुरुआत की और आज बॉलीवुड का एक चमकता हुआ सितारा बन चुके हैं। रंगमंच से लेकर छोटे पर्दे और फिर बड़े पर्दे तक का सफर तय करके कामयाबी के शिखर तक पहुंचने वाले ऐसे ही कई कलाकारों की बदौलत फिल्म इंडस्ट्री ने कई मुकाम हासिल किए हैं।

विज्ञापन
Bollywood: From Vidya Balan to Irfan Khan these actors have appeared in TV serials before films
बॉलीवुड कलाकार - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत में कई कलाकार ऐसे भी हैं, जिन्होंने छोटे मंच से अपनी शुरुआत की और आज बॉलीवुड का एक चमकता हुआ सितारा बन चुके हैं। रंगमंच से लेकर छोटे पर्दे और फिर बड़े पर्दे तक का सफर तय करके कामयाबी के शिखर तक पहुंचने वाले ऐसे ही कई कलाकारों की बदौलत फिल्म इंडस्ट्री ने कई मुकाम हासिल किए हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इन कलाकारों की वजह से ही इंडस्ट्री का वजूद दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार मौजूद हैं, जिन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत टीवी सीरियल्स के जरिए की थी, लेकिन उनकी इस शुरुआत के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। तो आइए जानते हैं बॉलीवुड के ऐसे ही चमकते सितारों के बारे में जिन्होंने तय किया छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का सफर-

 शाहरुख खान

बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर अभिनेता शाहरुख खान ने फिल्म दीवाना से बड़े पर्दे पर अपना डेब्यू किया था। उनकी यह फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों में शामिल शाहरुख खान फिल्मों से पहले सर्कस और फौजी जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके हैं।

 

Bollywood: From Vidya Balan to Irfan Khan these actors have appeared in TV serials before films
इरफान खान - फोटो : Twitter

इरफान खान 

बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक अभिनेता इरफान खान आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपनी लाजवाब अदाकारी से दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाले अभिनेता हमेशा हमारे बीच मौजूद रहेंगे। इंडस्ट्री में अपना नाम कमाने से पहले इरफान खान चंद्रकांता जैसे सीरियल में नजर आ चुके हैं।

 

Bollywood: From Vidya Balan to Irfan Khan these actors have appeared in TV serials before films
मंदिरा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

मंदिरा बेदी 

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे समेत कई बॉलीवुड फिल्म नजर आ चुकीं अभिनेत्री मंदिरा बेदी भी छोटे पर्दे के सीरियल शांति में काम कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood: From Vidya Balan to Irfan Khan these actors have appeared in TV serials before films
विद्या बालन - फोटो : instagram/balanvidya

विद्या बालन

फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल विद्या बालन भी छोटे पर्दे पर अपने अभिनय का जादू बिखेर चुकी हैं। फिल्मों में आने से पहले एक्ट्रेस ज़ी टीवी के मशहूर टीवी शो हम पांच में नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
Bollywood: From Vidya Balan to Irfan Khan these actors have appeared in TV serials before films
यामी गौतम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यामी गौतम

विक्की डोनर और उरी जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री यामी गौतम ने भी अपने अभिनय की शुरुआत टीवी सीरियल से ही थी। यामी टीवी के चर्चित सीरियल चांद के पार चलो और ये प्यार ना होगा कम में काम कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed