फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिल्वर स्क्रीन पर आ चुकी हैं कई कुख्यातों की जिंदगी, कानपुर कांड के बाद फिर सुर्खियों में ऐसी कहानियां

Wed, 08 Jul 2020 11:34 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 08 Jul 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Gangster movies that reminds you of Kanpur history sheeter Vikas Dubey
गैंगस्टर्स पर बनीं बॉलीवुड फिल्में - फोटो : Social Media

इन दिनों उत्तर प्रदेश का कानपुर सुर्खियों में बना हुआ है और वजह है विकास दुबे। दरअसल बीते गुरुवार कानपुर के बिकरू गांव में मुठभेड़ के दौरान आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। जिसके बाद से विकास दुबे अभी तक फरार है। ऐसे में मुख्य अभियुक्त विकास दुबे की तलाश में पुलिस की दर्जनों टीमें लगाई गई हैं, सैकड़ों फोन नंबर्स को सर्विलांस पर लगाया गया है और कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है लेकिन विकास दुबे का सुराग पुलिस को अभी तक नहीं मिल सका है। विकास दुबे की जिंदगी किसी मसाला फिल्मों जैसी ही है। बॉलीवुड में भी एक से बढ़कर एक गैंगस्टर/ माफिया फिल्में बनी हैं। इस पैकेज में आपको बताते हैं ऐसी बॉलीवुड फिल्में जो खूंखार गैंगस्टर्स पर आधारित हैं...



Bollywood Gangster movies that reminds you of Kanpur history sheeter Vikas Dubey
गैंगस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

गैंगस्टर
अनुराग बसु की फिल्म 'गैंगस्टर' अभिनेत्री कंगना रनौत की बॉलीवुड में पहली फिल्म थी। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी और शाइनी आहूजा थे। फिल्म में कंगना नेचुरल लुक में नजर आईं थीं। अपनी स्टाइलिंग के साथ- साथ पहली ही फिल्म में क्रिटिक्स और फैंस को अपना दीवाना बनाने वाली कंगना की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिल्म में गैंगस्टर की लव स्टोरी को दिखाया गया था। फिल्म के साथ ही साथ इसके गाने भी सुपरहिट हुए थे।

 

Bollywood Gangster movies that reminds you of Kanpur history sheeter Vikas Dubey
वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई - फोटो : सोशल मीडिया

वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई
इमरान हाशमी और अजय देवगन स्टारर फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई गैंगस्टर हाजी मस्तान की जिंदगी से प्रेरित थी। 60-70 के दशक में मुंबई में कई गैंगवार में मस्तान का नाम आया। फिल्म के एक्शन सीन और डायलॉग्स खूब पसंद किए गए थे। फिल्म के गाने भी सुपरहिट रहे। पहली फिल्म की कामयाबी को देखते हुए इस फिल्म का दूसरा पार्ट वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा भी बनाई गई। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, अक्षय कुमार और इमरान खान मुख्य भूमिका में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Gangster movies that reminds you of Kanpur history sheeter Vikas Dubey
shootout at wadala - फोटो : social media

शूटआउट एट वडाला
शूटआउट एट वडाला गैंगस्टर मान्या सुर्वे की कहानी है। ये पुलिस के द्वारा पहली बार किए गए किसी गैंगस्टर के एनकाउंटर पर आधारित है। फिल्म में मान्या सुर्वे का किरदार जॉन अब्राहम ने निभाया है। जॉन के अलावा फिल्म में अनिल कपूर, सोनू सूद, मनोज बाजपेयी मुख्य किरदार में थे। याद दिला दें कि इससे पहले फिल्म का एक पार्ट 'शूटआउट एट लोखंडवाला' भी बना था। अपूर्व लखिया निर्देशित ये फिल्म 1991 के लोखंडवाला शूटआउट कांड से इन्स्पायर्ड बताई जाती है। फिल्म माया डोलस के ऊपर बनाई गई थी। जिसमें मुख्य किरदार विवेक ओबेरॉय ने निभाया था। वहीं खाकी वर्दी में संजय दत्त नजर आए थे।

विज्ञापन
Bollywood Gangster movies that reminds you of Kanpur history sheeter Vikas Dubey
सत्या - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

सत्या
1998 में आई रामगोपाल वर्मा निर्देशित गैंगस्टर फिल्म 'सत्या' अब तक लोगों के जेहन में जिंदा है। फिल्म में मनोज बाजपेयी द्वारा निभाया गया भीखू म्हात्रे का किरदार आज भी याद किया जाता है। सत्या आज भी एक कल्ट गैंगस्टर फिल्म मानी जाती है। फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा उर्मिला मातोंडकर, शेफाली शाह, सौरभ शुक्ला भी मुख्य किरदार में थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed