फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी रिद्धिमा और बेटे रणबीर ने इस अंदाज में मनाया मां नीतू कपूर का जन्मदिन, डिनर पार्टी की तस्वीरें हुईं वायरल

Wed, 08 Jul 2020 11:06 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 08 Jul 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
Neetu Singh Birthday: Ranbir Kapoor birthday Riddhima Kapoor and Ranbir Kapoor host birthday dinner for mother Neetu Kapoor
नीतू सिंह बर्थडे: नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में फैंस और बॉलीवुड के कई सितारे नीतू कपूर को उनके 62वें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। हर किसी ने उन्हें अलग और खास अंदाज में बधाई दी है। वहीं उनके जन्मदिन की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 

Neetu Singh Birthday: Ranbir Kapoor birthday Riddhima Kapoor and Ranbir Kapoor host birthday dinner for mother Neetu Kapoor
नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल मंगलवार को नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर और बेटे रणबीर कपूर ने मां का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। इन दोनों ने डिनर पार्टी का आयोजन किया। जिसमें रिद्धिमा, रणबीर के अलावा नीतू कपूर मौजूद थीं। इस बात की जानकारी रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happiest bday my Iron Lady I love you so much Ma ❤️

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

Neetu Singh Birthday: Ranbir Kapoor birthday Riddhima Kapoor and Ranbir Kapoor host birthday dinner for mother Neetu Kapoor
नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रिद्धिमा कपूर ने अपनी, मां नीतू कपूर और भाई रणबीर की सेल्फी इंस्टाग्राम पर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपनी मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'जन्मदिन की बधाई, आयरन लेडी। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं मां।' इसके अलावा रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर अपनी और नीतू कपूर की एक तस्वीर भी साझा की। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने डिनर पार्टी की जानकारी दी। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Mom’s bday eve dinner ❤️ #dinnerready

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Neetu Singh Birthday: Ranbir Kapoor birthday Riddhima Kapoor and Ranbir Kapoor host birthday dinner for mother Neetu Kapoor
मां नीतू सिंह के साथ रिद्धिमा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इन तस्वीरों के अलावा रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर भी मां नीतू कपूर की कई सारी तस्वीरें साझा करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। सोशल मीडिया पर यह सभी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। नीतू कपूर के फैंस उनकी इन तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Neetu Singh Birthday: Ranbir Kapoor birthday Riddhima Kapoor and Ranbir Kapoor host birthday dinner for mother Neetu Kapoor
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि जब से अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हुआ है, तब से रिद्धिमा कपूर मुंबई में अपनी मां के साथ रह रही हैं। ऋषि कपूर का बीती 30 अप्रैल को निधन हो गया था। वह कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से पीड़ित थे। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल था। हर किसी ने सोशल मीडिया के जरिए ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी थी। 

पढ़ें: कोरोना के खिलाफ जंग में महाराष्ट्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अनिल कपूर ने यूं की तारीफ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed