कोरोना वायरस का कहर भारत में लगातार जारी है। देशभर में अब तक कोरोना से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 7,19,665 हो गई है। जिनमें से 2,59,557 सक्रिय मामले हैं, 4,39,948 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं इस खतरनाक वायरस से अब तक 20,160 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र भारत के उन राज्यों में से एक है, जहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार ने कोरोना को लेकर अहम फैसला लिया है, जिसकी अभिनेता अनिल कपूर ने तारीफ की है।
कोरोना के खिलाफ जंग में महाराष्ट्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अनिल कपूर ने यूं की तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल कपूर ने सरकार के फैसले की सोशल मीडिया पर तारीफ की है। हाल ही में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने राज्य में कोरोना पर काबू पाने के लिए फैसला किया है कि अब कोई भी शख्स बिना पर्ची या आत्म सत्यापन के बिना ही कोविड-19 की जांच करवा सकता है। ज्यादा टेस्टिंग से लोगों के मन से कोरोना वायरस का डर भी खत्म होगा। इस बात की जानकारी शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर दी है।
पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने ट्विटर पर लिखा, 'बीएमसी ने फैसला किया है कि बिना पर्ची या आत्म सत्यापन के बिना ही कोई भी टेस्ट करवा सकता है। आईसीएमआर के दिशानिर्देशों द्वारा लैब आरटी और पीसीआर टेस्ट कर सकती हैं। इससे नागरिक सुरक्षित रहेंगे और उन्हें कोई शंका भी नहीं होगी।' राज्य सरकार के इस फैसला का अभिनेता अनिल कपूर ने स्वागत करते हुए इसे एक शानदार फैसला बताया है।
The @mybmc has decided to open up testing to any individual in the city without prescription/ self attestation. Labs can now conduct RT PCR tests as per ICMR guidelines at the will of anyone. This will help citizens feel safer and test when they have a doubt, without any delays.
आदित्य ठाकरे के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अनिल कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बीएमसी की तरफ से बेहतरीन फैसला। टेस्टिंग बढ़ाना समय की मांग थी। लोगों तक सही जानकारी पहुंचना और उन्हें हर चीच से अवगत करना जरूरी है। इस प्रयास में सरकार का काम काफी अच्छा रहा है और इसकी तारीफ की जानी चाहिए।' सोशल मीडिया पर अनिल कपूर का यह ट्वीट वायरल हो रहा है।
The @mybmc has decided to open up testing to any individual in the city without prescription/ self attestation. Labs can now conduct RT PCR tests as per ICMR guidelines at the will of anyone. This will help citizens feel safer and test when they have a doubt, without any delays.
कई सोशल मीडिया यूजर्स और अनिल कपूर के फैंस उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि अनिल कपूर सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर लगातार अपने फैंस और लोगों को कोरोना वायरस के लिए जागरुक कर रहे हैं। साथ ही सभी से इस दौरान अपना ख्याल रखने की भी सलाह कर रहे हैं।
पढ़ें: दमदार हीरोइन नीतू सिंह ने इन 10 फिल्मों से चमकाया अपना नाम, बचपन में ही हो गई कैमरे से दोस्ती