फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दमदार हीरोइन नीतू सिंह ने इन 10 फिल्मों से चमकाया अपना नाम, बचपन में ही हो गई थी कैमरे से दोस्ती

Wed, 08 Jul 2020 09:39 AM IST
anand anand रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
रोहिताश सिंह परमार, मुंबई Published by: anand anand Updated Wed, 08 Jul 2020 09:39 AM IST
विज्ञापन
Neetu Singh Birthday Special know her best role in bollywood film
नीतू सिंह के दमदार किरदार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेत्री नीतू सिंह उन कुछ कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की है। एक बाल कलाकार के रूप में ही नीतू को इतनी कामयाबी मिलना शुरू हो गई थी कि आगे चलकर उन्हें कभी काम की कमी नहीं रही। साल 1973 में आई फिल्म 'रिक्शावाला' में पहली बार उन्हें एक वयस्क किरदार में देखा गया और आगे के आठ साल तक उन्होंने ताबड़तोड़ फिल्में कीं। नीतू सिंह के लिए साल 2020 बड़ा दुख लेकर आया। उनके पति और करोड़ों दिलों पर राज करते रहे उनके पति ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल को निधन हो गया। नीतू सिंह के  जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनके कुछ दमदार किरदार।

Neetu Singh Birthday Special know her best role in bollywood film
नीतू सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

किरदार : गंगा / जमुना
फिल्म : दो कलियां (1966)

नीतू सिंह ने 1966 में आई फिल्म 'सूरज' से एक बाल कलाकार के रूप में ही अपने करियर की शुरुआत की थी। ऐसे तो कई कलाकार हैं जिन्होंने बालपन से ही फिल्मों को अपना लिया था लेकिन बचपन में दोहरा किरदार निभाने का कारनामा तो नीतू सिंह ने ही इस फिल्म में किया है। वह गंगा और जमुना दो जुड़वा बहनों के किरदार में नजर आईं जो वक्त आने पर अपने टूटते परिवार को बचाने का काम करती हैं।

Neetu Singh Birthday Special know her best role in bollywood film
नीतू सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

किरदार : मार्गरेट
फिल्म : जहरीला इंसान (1974)

नीतू सिंह की ऋषि कपूर के साथ यह पहली फिल्म रही। इस फिल्म में वह एक क्रिश्चियन लड़की के किरदार नजर आईं। अर्जुन और मार्गरेट एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं और एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं। वह शादी करना चाहते हैं लेकिन मार्गरेट के परिवारजन इस शादी के लिए तैयार नहीं होते। एक दिन मार्गरेट अर्जुन के साथ भाग जाती है। अर्जुन पहले से ही दिमागी रूप से बीमार होता है। वह मार्गरेट को लेकर खुद भी खाई में कूद जाता है। यह एक मार्मिक प्रेम कहानी है जिसमें ऋषि कपूर और नीतू सिंह के अलावा मौसमी चटर्जी और प्राण भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neetu Singh Birthday Special know her best role in bollywood film
नीतू सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

किरदार : निशा
फिल्म : खेल खेल में (1975)

इस फिल्म में एक बार फिर नीतू सिंह ऋषि कपूर के साथ नजर आए। इन दोनों के साथ राकेश रोशन भी मुख्य भूमिका में हैं। जैसा कि फिल्म का नाम है वैसे ही ये तीनों एक साथ एक कॉलेज में पढ़ते हैं और हंसी हंसी मजाक के बहुत शौकीन हैं। खेल खेल में ही एक दिन अनजाने में ही ये तीनों एक अपराध के भागी बन जाते हैं। फिल्म की शुरुआत तो कॉमेडी रोमांस से होती है लेकिन बाद में यही फिल्म सस्पेंस थ्रिलर का रूप ले लेती है। ऋषि और नीतू की यह पहली साथ में हिट फिल्म रही है। वर्ष 1992 में अब्बास मस्तान ने इसी फिल्म से प्रेरित होकर फिल्म 'खिलाड़ी' बनाई।

विज्ञापन
Neetu Singh Birthday Special know her best role in bollywood film
नीतू सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

किरदार : वीरा नारंग
फिल्म : दीवार (1975)

इस फिल्म को वैसे तो अमिताभ बच्चन और शशि कपूर के लिए जाना जाता है लेकिन नीतू सिंह का भी इस फिल्म में शानदार किरदार रहा है। वह शशि कपूर के किरदार रवि की प्रेमिका के रूप में नजर आई हैं। कमाल की बात तो यह है कि नीतू सिंह इस फिल्म में शशि कपूर की प्रेमिका बनकर आईं हैं जबकि असलियत में वह उनके भतीजे ऋषि कपूर की पत्नी बनीं।  नीतू इस फिल्म में एक संस्कारी लड़की के रूप में हैं जो किसी को भी पसंद आ जाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed